{"_id":"5ee4937c8ebc3e433011336f","slug":"police-arrested-congress-leaders-for-protest-against-arrest-of-congress-state-president-ajay-kumar-lallu-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक के बाद हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक के बाद हिरासत में
Sat, 13 Jun 2020 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में वाराणसी में धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री अजय राय समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में टाउनहाल स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक मौन उपवास व धरना का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोका।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुंवर, पूनम कुंडू, मनीष चौबे सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।
विज्ञापन