Mission 2024: पीएम मोदी 27 को वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, केंद्रीय मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा
Mission 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को वाराणसी सहित देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्री भी मोर्चा संभालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को वाराणसी सहित देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी में भाजपा जुटी है। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने सोमवार को तैयारियों की जानकारी ली। वाराणसी आए धर्मपाल ने कहा कि मंडल स्तर पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
इसके जरिये प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्री भी मोर्चा संभालेंगे। 20 जून को वाराणसी के साथ ही मछलीशहर, भदोही और जौनपुर में जनसभाएं हाेंगी। जनसभा स्थल का चयन जल्द ही किया जाएगा।
भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। इसी सिलसिले में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सोमवार को वाराणसी आए और रोहिनया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का महासंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। इससे पहले ही प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होना है।
ये भी पढ़ें: 14 साल पुराने मामले में बढ़ेंगी माफिया मुख्तार की मुश्किलें, गैंगस्टर केस में आज आएगा फैसला
20 जून को वाराणसी समेत चार जिलों में रैली
वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान करेंगे। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। ग्राम प्रधान से लेकर सबसे अधिक विधायक, सांसद हैं। 20 जून को वाराणसी, चंदौली, भदोही और मछलीशहर में जनसभाएं होंगी। इसे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे।
25 जून को पीएम के मन की बात का प्रसारण
21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस व 25 जून को पीएम के मन की बात का प्रसारण भी होगा। सभी कार्यक्रमों के फोटो नमो व सरल एप पर अपलोड करने हैं। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री मीना चौबे, क्लस्टर इंचार्ज ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।