फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit

Dev Deepawali पर काशी में पीएम मोदी: सौगात भी देंगे और भव्यता के भी बनेंगे गवाह, जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 30 Nov 2020 12:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
पीएम मोदी का देव दीपावली पर काशी का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देव दीपावली पर साढ़े छह घंटे के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। पीएम मोदी काशी में दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही जाह्नवी तट पर अर्द्ध चंद्राकार घाटों पर सजने वाले दीपोत्सव में भी शामिल होंगे। पीएम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति भी जानेंगे और सारनाथ के लाइट एंड साउंड शो को भी देखेंगे। साथ ही वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन

10 मिनट क्रूज ठहरेगा
राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायन करेंगे तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर जाएगा। चेत सिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढे़गा। इसकी तैयारियां पर्यटन अधिकारियों ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन



पिछली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो डोमरी में देखा था। इस बार भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाते हुए घाटों को निहारते हुए प्रधानमंत्री रविदास घाट से फिर वाहन से लंका और सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे, जहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे फिर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए विभिन्न गंगा घाटों पर 11 लाख दीप जलाए जाएंगे और गंगा पार रेत पर सैंड आर्ट भी बनाया जा रहा है। चेतसिंह किला घाट पर लेजर शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
देव दीपावली पर सजे काशी के घाट - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग की अनुमति के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर के काशी प्रवास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जिला प्रशासन को जारी कर दिया। पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 2.10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और 8.50 बजे तक यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सीधे खजूरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

यहां नेशनल हाईवे-19 हंडिया से राजातालाब खंड के सिक्स लेन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पीएम यहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम का हेलीकॉप्टर डोमरी हेलीपैड पहुंचेगा और वहां से सीधे वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचकर करीब आधे घंटे निरीक्षण करेंगे।

राजघाट पर दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पीएम देव दीपावली पर घाटों पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। राजघाट से संत रविदास घाट तक दीपोत्सव को निहारने के बाद वे लंका से सारनाथ सड़क मार्ग से जाएंगे। सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद सड़क मार्ग से वे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
गंगा में खड़े जलपरी क्रूज को भी सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने सशर्त दी है अनुमति
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी प्रवास के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई थी। चुनाव आयोग ने सशर्त अनुमति दी है। इसमें कहा गया है कि पूरे कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीतिक बयानबाजी न हो। इसके अलावा निर्वाचन से जुड़ी घोषणाएं या कार्यक्रम इसमें शामिल नहीं किए जाएं।

जनसभा में शामिल होंगे पांच हजार लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खजूरी जनसभा में पांच हजार लोगों को शामिल होने की सहमति मिली है। देव दीपावली पर प्रयागराज वाराणसी सिक्सलेन की सौगात के बाद काशी में दो जनसभाओं को पीएम संबोधित करेंगे। पीएम की दोनों ही जनसभाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा पीएम वाराणसी में 50 किलोमीटर से ज्यादा सड़क मार्ग से भी यात्रा करेंगे। ऐसे में पीएम के रूट आदि को अंतिम रूप देने की कवायद की जा रही है।

PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
गंगा पार रेत पर बनाई शेषनाग की आकृति। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक दूरी के साथ लगाई गईं कुर्सियां
देव दीपावली पर पीएम के स्वागत में भैसासुर घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है और घाट पर मंच बनाया जा रहा है। घाट पर 60 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा मंच तैयार हो रहा है, जो जमीन से चार फीट ऊपर रहेगा। खजूरी स्थित कार्यक्रम स्थल पर मंच का आकार 60 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा व 8 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है।

वहीं, विशाल पंडाल में पांच हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं जो कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी के मद्देनजर प्रत्येक कुर्सियों की दूरी दो गज रहेगी। सभास्थल पर चार द्वार में एक वीआईपी व तीन आमजन के लिए होगा। चार स्विस कॉटेज में दो पीएम व दो वीआईपी के लिए होगा। सारा पंडाल वाटरप्रूफ बन रहा है।

PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
गंगा पार रेत तुलसीदास और श्रीराम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

ऐसी रहेगी सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा मुस्तैद होगी। गंगा घाटों के किनारे की इमारतों की छतों को ड्रोन कैमरों से खंगाला गया। इसके साथ ही अस्सी से सारनाथ के प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट पर स्थित मकानों की छतों का जायजा भी ड्रोन कैमरों से लिया गया। रविवार को भी ड्रोन कैमरों से तलाशी अभियान जारी रहेगा।

एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में रहेंगे तैनात
प्रधानमंत्री एसपीजी, एनएसजी कमांडो, एटीएस कमांडो, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व पुलिस के जवानों और डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के पांच स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में शहर आएंगे। इसके अलावा गंगा में उनकी सुरक्षा के लिए नौसेना के जवान व 16 गोताखोर और 24 नावों के साथ एनडीआरएफ के 120 जवान, जल पुलिस व पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थल नो फ्लाइंग जोन होंगे।

PM Modi visits kashi on Dev Deepawali: many gifts to Kashivasis know PM entire program of varanasi visit
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देव दीपावली के दिन गंगा घाटों और सारनाथ में आमजन के बीच एक हजार से ज्यादा महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई और नई दिल्ली से आए खुफिया एजेंसियों के कर्मचारी और अधिकारी भी भीड़ में सादे कपड़ों में माहौल पर नजर रख कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed