फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM modi visit varanasi samajwadi party and congress leaders raise question on prime minister kashi visit know what they said

पीएम मोदी वाराणसी मेंः प्रधानमंत्री के दौरे पर कांग्रेस और सपा ने उठाए सवाल, कहा- कोविड से मौतें पर कोई चर्चा नहीं हुई

Thu, 15 Jul 2021 09:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 09:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री के आगमन पर कहा कि वह काशी के सांसद हैं पर कोविड की पहली और दूसरी लहर में भी लोगों का दर्द बांटने नहीं आए। सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कोविड से जो मौतें हुईं उस पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

विज्ञापन
PM modi visit varanasi samajwadi party and congress leaders raise question on prime minister kashi visit know what they said
जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास परियोजनाओं की सौगात देने बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर सपा और कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री के आगमन पर कहा कि वह काशी के सांसद हैं पर कोविड की पहली और दूसरी लहर में भी लोगों का दर्द बांटने नहीं आए। परियोजनाओं के उद्घाटन के जश्न के साथ वह काशी में आए। जबकि पिछले वर्षों में उनकी उद्घाटित कई परियोजनाएं सफेद हाथी बनी हुई हैं। हम विकास का स्वागत करते हैं पर प्रधानमंत्री यह भी तो जानें कि जो काम हुए उनकी हालत और उनके असर क्या हैं।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि लालपुर का बुनकर फेसिलिटेशन केंद्र संघ के कार्यक्रमों का केंद्र बनकर रह गया है। गंगा में कथित बंदरगाह भी अर्थहीन है। वह बीएचयू अस्पताल में नई इकाइयों को पहले भी उद्घाटित कर चुके हैं। कोविड काल में बीएचयू अस्पताल में लोगों की दुर्दशा एवं बेहाली किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन


वहीं सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रधानमंत्री के दौरे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोविड से जो मौतें हुईं उस पर कोई चर्चा नहीं हुई। रोजगार पर पीएम ने कुछ नहीं कहा। महंगाई पर लगाम नहीं लगी। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। प्रशासन ने जनता के पैसे का बंदरबांट किया। जगह जगह गंदगी पर ध्यान न जाए, इसलिए परदे लगवाए गए। ताकि हमारी स्मार्ट सिटी और स्मार्ट लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दलों के नेताओं के साथ भाजपा नेता भी नजरबंद

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बृहस्पतिवार को शहर में अन्य दलों के नेताओं के साथ भाजपा नेता को भी नजरबंद किया गया। कई नेता मौके की नजाकत को भांपकर घर छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री जब तक एयरपोर्ट नहीं पहुंच गए तब तक इन नेताओं पर पुलिस की नजर रही।

सारनाथ स्थित तिलमापुर के भाजपा नेता को भी नजरबंद किया गया। वहीं कांग्रेस के मनीष चौबे को उनके घर पर ही रोका गया।  समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव मनीष यादव और सपा के पूर्व दक्षिणी विधानसभा मनोज यादव को भी नजरबंद किया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष और पांच ब्लॉक प्रमुखों ने पीएम से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा संगठन के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बातचीत की। पीएम ने कोरोना काल में सेवा के जरिये संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा कि किसी भी देश के विकास की नींव पंचायत होती है। अपनी मेहनत और लगन से पंचायतों की तकदीर बदलिए।

पीएम ने कहा कि पंचायतों के काम काज में जनता की राय लें और उसी आधार पर काम करें। गरीबों के बीच जाइए और उनकी सेवा के जरिए मदद करिए। गरीब मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सेवापुरी ब्लॉक प्रमुख रीना कुमारी, पिंडरा के प्रमुख धर्मेंद्र, हरहुआ के विनोद कुमार उपाध्याय, चिरईगांव से अभिषेक कुमार, काशी विद्यापीठ ब्लॉक की प्रमुख रेनू पटेल को पीएम ने बधाई दी। चोलापुर की लक्ष्मीना इसमें शामिल नहीं हो पाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed