फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM modi Visit varanasi prime minister narendra modi rally after about three month he attacked on opposition and praised CM Yogi

पीएम का काशी दौरा: करीब 3 माह बाद प्रधानमंत्री की जनसभा, 6 बार की योगी की तारीफ, विपक्ष पर बोला हमला

Thu, 15 Jul 2021 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के दौरान पूरी तरह से सियासी मिजाज में नजर आए। कोरोना की दूसरी लहर में यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
PM modi Visit varanasi prime minister narendra modi rally after about three month he attacked on  opposition and praised CM Yogi
वाराणसी में पीएम मोदीः बीएचयू आईआईटी के मैदान में जनसभा में प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास परियोजनाओं की सौगात देने बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुक्त कंठ से यूपी सरकार की तारीफ की। आईआईटी बीएचयू के एडीवी मैदान में जनसभा से पहले उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ यूपी की लड़ाई को ‘अभूतपूर्व’ बताया। कहा कि कोरोना से उपजे संकट का प्रदेश ने पूरे सामर्थ्य के साथ मुकाबला किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं, विकासवाद से चल रही है।

विज्ञापन


विकास परियोजनाओं की सौगात देने बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन माह बाद जनसभा की। इससे पहले अप्रैल माह में बंगाल विधानसभा चुनाव में जनसभाओं में शामिल हुए थे। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में भी उन्होंने रैली की थी लेकिन वो कोरोना के कारण वर्चुअल हुआ था। मई माह में पीएम मोदी ने काशी के कोरोना वॉरियर्स के साथ ऑनलाइन संवाद किया था। कोरोना संकट काल के कारण करीब तीन माह बाद बृहस्पतिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री जनता से सीधे रूबरू हुए।
विज्ञापन


इस साल पहली बार काशी आए प्रधानमंत्री ने जनसभा में खुलकर यूपी सरकार की तारीफ की। कहा कि जब समय का अभाव होता है तो मुझे कई बार सोचना पड़ता है कि यूपी के कौन से विकास कार्यों की चर्चा करूं, कौन से कार्यों को छोडूं। यूपी में विकास कार्यों की लिस्ट इतनी लंबी है कि वह जल्दी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम ने कहा कि यूपी के लिए पहले भी योजनाएं तैयार होती थीं, लेकिन 2017 से पहले दिल्ली की तेजी पर लखनऊ से रोड़ा लग जाता था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। प्रधानमंत्री जनसभा के दौरान पूरी तरह से सियासी मिजाज में नजर आए। कोरोना की दूसरी लहर में यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। 

अपने भाषण में छह बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आठ बार यूपी सरकार के काम की तारीफ की।  पीएम ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी हर काम पर बारीकी से नजर रखते हैं और उस काम को खुद ही संभालते हैं। उन्होंने कहा, सीएम योगी काशी से लेकर पूरे प्रदेश में हो रहे कामों की निजी तौर पर निगरानी करते हैं। यही कारण है कि देश के अग्रणी इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में यूपी उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-कारोबार मुश्किल था, वह मेक इन इंडिया के पसंदीदा जगह बन रहा है।

यूपी नंबर एक राज्य, दुनिया के कई देशों के लिए मॉडल

प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण को 100 वर्षों में दुनिया पर आई सबसे बड़ी आफत और महामारी बताते हुए कहा कि कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास उल्लेखनीय हैं। यूपी सरकार और काशी प्रशासन ने दिन-रात मेहनत कर यहां स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं खड़ी कीं। कठिन समय मेें प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ने के कारण यूपी न सिर्फ कोरोना की सबसे ज्यादा जांच करने वाला राज्य है, बल्कि देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य भी है।

सबको टीका और मुफ्त टीका अभियान के माध्यम से गरीब, मध्यमवर्ग, किसान, नौजवान सभी को सरकार द्वारा मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। यूपी की आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि दुनियाभर के दर्जन भर देशों की आबादी इससे कम है और अपने प्रयासों से ही यह कई देशों के लिए मॉडल बन गया है।

मेक इन इंडिया में उत्तर प्रदेश की बढ़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार साल में आधुनिक यूपी ने वैश्विक पहचान बनाई है। मेक इन इंडिया में भी यूपी की भूमिका बढ़ी है। विकास परियोजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और उससे जीवन आसान हो रहा है। उन्होंने कहा, दुनिया के अनेक बड़े-बड़े निवेशक आत्मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। इसमें भी उत्तर प्रदेश, देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। पीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में हमारी खेती से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि आधारित उद्योगों की भी बड़ी भूमिका होने वाली है।

हाल में ही केंद्र सरकार ने कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के सशक्तीकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। देश में आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है। उसका लाभ अब हमारी कृषि मंडियों को भी मिलेगा। देश की कृषि मंडियों के तंत्र को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है। सरकारी खरीद से जुड़े सिस्टम को बेहतर बनाना और किसानों को अधिक विकल्प देना, ये सरकार की प्राथमिकता है। इस बार धान और गेहूं की रिकॉर्ड सरकारी खरीद इसी का परिणाम है।

 पीएम ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया। यही कारण है कि सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में आए अभूतपूर्व सुधार से यहां का जीवन तो आसान हो ही रहा है, कारोबार करने में भी अधिक सुविधा हो रही है। यूपी के कोने-कोने को चौड़ी और आधुनिक सड़कों- एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम तेज़ी से चल रहा है। डिफेंस कॉरिडोर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे इस दशक में यूपी में विकास को नई बुलंदी देंगे।

अब रुद्राक्ष से पूर्ण हुआ काशी का श्रृंगार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब रुद्राक्ष  से काशी का श्रृंगार पूर्ण हुआ। काशी तो साक्षात शिव ही है। बीते सात सालों में इतनी सारी विकास योजनाओं से काशी का श्रृंगार हो रहा है, तो ये श्रृंगार बिना रुद्राक्ष  के कैसे पूरा हो सकता था? अब जब ये रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है तो काशी में विकासगंगा की धारा बहने लगी है। इससे काशी का विकास और ज्यादा चमकेगा और ज्यादा काशी की शोभा बढ़ेगी। अब काशीवासियों की जिम्मेदारी है कि रुद्राक्ष की शक्ति का उपयोग करें। इससे प्रतिभाओं को जोड़े। यहां का कवि सम्मेलन बहुत प्रसिद्ध है।

आने वाले दिनों में यहां कवि सम्मेलन हो। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां गंगा के घाटों पर कितनी कलाएं विकसित हुई हैं, ज्ञान शिखर तक है और मानवता से जुड़े कितने गंभीर चिंतन हुए है। इसलिए बनारस गीत संगीत का, धर्म आध्यात्म का और ज्ञान विज्ञान का एक बहुत बड़ा ग्लोबल सेंटर बन सकता है। यह बौद्धिक आडडियल लोकेशन है।

रुद्राक्ष  इन्हीं संभावनों, सांस्कृतिक आदान प्रदान का केंद्र होगा। काशी का प्राचीन वैभव आधुनिक स्वरूप में अस्तित्व में आ रहा है। सबसे हित सबके कल्याण के भगवान शिव के अश्रुबूंद के रूप में रुद्राक्ष मानव प्रेम का प्रतीक है। यह विश्व को प्रेम, कला संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

283 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार को बीएचयू के आईआईटी ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में 1475 करोड़ से अधिक रुपये की 283 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 744 करोड़ रुपये की 78 परियोजनाएं लोकार्पित हुई तथा 730 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed