{"_id":"5f7024100e7ba15801103c51","slug":"pickup-vehicle-broken-railing-fell-down-from-lahartara-bridge-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लहरतारा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा अनियंत्रित पिकअप वाहन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लहरतारा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा अनियंत्रित पिकअप वाहन, चालक घायल
Sun, 27 Sep 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
तहरतारा पुल से नीचे गिरा पिकअप वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में रविवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सिगरा इलाके के लहरतारा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप वाहन नीचे आ गिरा। जिससे वाहन चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे पिकअप से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप में काफी भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था। चालक लहरतारा से कैंट की ओर माल लेकर जा रहा था। अनियंत्रित होकर पिकअप करीब 25 फुट ऊपर से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल चालक को वाहन से बाहर निकाल लिया था। गनीमत रही कि वाहन के गिरने के दौरान नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो कोई और बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
वाहन के गिरते ही बहुत तेज आवाज हुई। नजदीक जाकर देखा तो ड्राइवर वाहन के अंदर फंसा हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वाहन का दरवाजा तोड़कर किसी तरह से उसे बाहर निकाला। ड्राइवर को मंडलीय अस्पताल कबीर चौराह में भर्ती करा दिया।