फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Paris Olympics 2024 Kashi Good luck 450 players took out torch relay Sports lovers appreciated

Paris Olympics 2024: काशी ने कहा- गुडलक, 450 खिलाड़ियों ने निकाली मशाल यात्रा; खेल प्रेमियों ने सराहा

Fri, 26 Jul 2024 04:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 04:14 AM IST
सार

Varanasi News: मशाल जुलूस के दौरान खिलाड़ियों ने भारत के समर्थन में नारे लगाए। यात्रा का शुभारंभ होते ही लोग भारत माता की जय... भी गूंज उठा। यह आयोजन पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Kashi Good luck 450 players took out torch relay Sports lovers appreciated
जुलूस यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) खेलने गए खिलाड़ियों का मनाेबल बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को गुडलक मशाल यात्रा निकाली गई। लालपुर के डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में 450 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। 33वां ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेली जाएगा। इसमें भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


गुडलक मशाल यात्रा में हॉकी, कुश्ती, हैंडबाल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स और फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हुए। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित मशाल यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होकर वाराणसी विकास प्राधिकरण काॅलोनी, चांदमारी, रिंग रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




मशाल यात्रा में शामिल खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। मशाल यात्रा का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, उपक्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद, फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच शम्सी रजा, एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव, कुश्ती कोच गोरख यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमानंदपुर से निकाली तिरंगा यात्रा
पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले गुरुवार को परमानंदपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें रग्बी, हैंडबॉल और हॉकी के करीब तीन सौ खिलाड़ी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा लोढ़न, दांदूपुर, होलापुर होते हुये परमानंदपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर समाप्त हुई।

अब तक बनारस के 11 खिलाड़ी ओलंपिक में हुए शामिल
अब तक वाराणसी के 11 खिलाड़ी ओलंपिक में कुश्ती, एथलेटिक्स, हॉकी और तीरंदाजी में हिस्सा ले चुके हैं। सबसे पहले अनंत राम भार्गव ने 1948 के लंदन ओलंपिक में कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। माॅस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। वहीं, ललित उपाध्याय ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

इन्होंने ओलंपिक में जीता पदक

नाम खेल वर्ष
अनंतराम भार्गव कुश्ती लंदन (1948)
गुलजारा सिंह एथलेटिक्स हेलेंस्की (1952)
लक्ष्मीकांत पांडेय कुश्ती मेलबर्न (1956)
मोहम्मद शाहिद हॉकी माॅस्को (1980), लॉस एंजिल्स (1984), सियोल (1988)
विवेक सिंह हॉकी सियोल (1988)
संजीव सिंह तीरंदाजी सियोल (1988)
राहुल सिंह हॉकी अटलांटा (1996)
संजय राय एथलेटिक्स  2000 सिडनी
राम सिंह यादव एथलेटिक्स 2012 लंदन
नरसिंह यादव कुश्ती रिओ डी जिनेरियो (2016)
ललित उपाध्याय हॉकी टोक्यो-2020 (कोरोना महामारी के कारण लंदन ओलंपिक 2021 में संपन्न हुए थे)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed