फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Panic ensued while going to immerse the idol durga puja police chased crowd DJ stopped in varanasi

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, डीजे कराया बंद

Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Panic ensued while going to immerse the idol durga puja police chased crowd DJ stopped in varanasi
पुलिस ने भांजी लाठी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान जा रहे गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर लाठी भांजी और मामला शांत कराया।

विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव में भतसार दुर्गा पूजा समिति के लोग सोमवार शाम को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए जंसा स्थित तालाब जा रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में शराब के ठेके के पास पहुंचे, वहां शराब के नशे में धुत ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



सूचना पाकर पहुंची जंसा पुलिस ने हवा में लाठी भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिस ने साथ में चल रहे डीजे को तत्काल बंद करा दिया और बिना डीजे के ही विसर्जन के लिए आगे भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Panic ensued while going to immerse the idol durga puja police chased crowd DJ stopped in varanasi

चौकी इंचार्ज रामेश्वर का कहना है कि दुर्गा पूजा समिति को मूर्ति विसर्जन के लिए ज्यादा भीड़ न ले जाने और डीजे न बजाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद भी समिति के लोगों ने अधिक भीड़ जुटा रखी थी और डीजे भी साथ में लेकर चल रहे थे। जुलूस में सैकड़ों लोग थे। वहीं गांव में दो गुटों में हुई मारपीट को लेकर तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed