{"_id":"5f96bc13ec91fd3fc9557956","slug":"panic-ensued-while-going-to-immerse-the-idol-durga-puja-police-chased-crowd-dj-stopped-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, डीजे कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, डीजे कराया बंद
Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भांजी लाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान जा रहे गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर लाठी भांजी और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के भतसार गांव में भतसार दुर्गा पूजा समिति के लोग सोमवार शाम को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए जंसा स्थित तालाब जा रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में शराब के ठेके के पास पहुंचे, वहां शराब के नशे में धुत ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची जंसा पुलिस ने हवा में लाठी भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिस ने साथ में चल रहे डीजे को तत्काल बंद करा दिया और बिना डीजे के ही विसर्जन के लिए आगे भेजा।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज रामेश्वर का कहना है कि दुर्गा पूजा समिति को मूर्ति विसर्जन के लिए ज्यादा भीड़ न ले जाने और डीजे न बजाने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद भी समिति के लोगों ने अधिक भीड़ जुटा रखी थी और डीजे भी साथ में लेकर चल रहे थे। जुलूस में सैकड़ों लोग थे। वहीं गांव में दो गुटों में हुई मारपीट को लेकर तनाव व्याप्त है।