फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ojha jhaad phoonk baba murder killed by sharp weapons in jaunpur up

यूपी: जौनपुर में सनसीखेज वारदात से हड़कंप, झाड़-फूंक करने वाले की हत्या

Tue, 13 Oct 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ojha jhaad phoonk baba murder killed by sharp weapons in jaunpur up
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ओझा (झाड़-फूंक करने वाला) की हत्या का मामला समने आया है। ओझा की हत्या झाड़-फूंक से संबंधित विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर ओझा की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एएसपी, सीओ समेत पुलिस के अन्य अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को जल्दी ही हत्यारी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 

देवरामपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव(45) ओझा का काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार की सुबह घनश्यामपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। साइकिल से घर लौटते समय देवरामपुर पेयजल टंकी के पास अचानक पीछे से अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार और लाठी से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने उनके सिर पर कई वार किए और मृत समझकर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां पहुंचे गांव के लोगों की नज़र पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। लहूलुहान उमाशंकर की सांस चल रही थी।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, डॉग स्क्वॉड टीम, फोरंसिक टीम भी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed