बिहार के गया में ट्रक की चपेट में आने से दो ऑटो में सवार नौ लोगों की मौत, 12 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया में सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे-2 पर ट्रक की चपेट में आने से दो ऑटो में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई भी थे। ऑटो सवार लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे।
जिले के आमस थाना क्षेत्र के रेंगनिया टोला खैरा के लोग औरंगाबाद जिले के बालूगंज से तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। सभी लोग दो ऑटो में सवार थे। जीटी रोड पर गांव जाने के लिए ऑटो जैसे ही एक से दूसरी लेन में मुड़े, वैसे ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों ऑटो के परखचे उड़ गए। घटना में सात लोगों की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। उधर, शादी की खुशी, गम में बदल गई। मृतकों में दो सगे भाइयों विपिन और विक्रम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
आमस बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार को तीन-तीन हजार अंत्येष्टि और 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। एक सप्ताह के भीतर सरकारी सहायता राशि व आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।