फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Many injured in cylinder blast due to leak gas in kitchen during cooking in sarnath varanasi

यूपी: गैस लीक होने से सिलिंडर में ब्लास्ट, किचिन ध्वस्त और कई लोग हुए घायल

Thu, 23 Jul 2020 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Jul 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Many injured in cylinder blast due to leak gas in kitchen during cooking in sarnath varanasi
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद किचिन का हाल। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के सारनाथ में गुरुवार सुबह एक गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन

जोरदार धमाके से मकान मालिक के साथ पड़ोसी के घर की दीवार में दरार आ गई। घायल को स्थानीय लोगों ने कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में हजारों रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार खालिसपुर के राजभर बस्ती में लक्ष्मण राजभर परिवार के साथ रहते हैं। सिलिंडर के नीचे से गैस लीक हो रही था। सुबह बहु पूजा ने खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई सिलिंडर के पैंदी ने आग पकड़ ली। पूजा ने बताया कि जब वह टीन शेड के बने किचन में गईं, तब गैस की गंध आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेक करने के लिए रेगुलेटर बंद कर माचिस जलाई, तो सिलिंडर के पैंदी में आग लग गई। उसने तुरंत अपनी सास कलावती को घटना की जानकारी दी। शोर मचाने के बाद सिलिंडर में आग लगी देख स्थानीय लोग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सिलिंडर में ब्लास्ट गया।

सिलंडर के धमाके से किचिन की ध्वस्त हो गई। किचन में रखा सामान और कपड़े जल गए। पड़ोसी सूरज राजभर के घर की दीवार में भी दरार आ गई है। सिलिंडर फटने से पूर्व प्रधान लाल बहादुर राजभर(55) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं काशी राजभर(48), दीपक राजभर(30), नंदू राजभर(66), प्रकाश राजभर(28), संजय राजभर(23) को हल्की चोटें आई। पूजा ने बताया कि सिलिंडर में आग लगने के बाद 112 नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। घटना के दो घंटे बाद स्थानीय पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed