फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahashivratri 2022 Temple of Baba Vishwanath shining with 120 kg of gold

Mahashivratri 2022: 120 किलो सोने से चमक रहा बाबा विश्वनाथ का मंदिर, स्वर्णिम आभा के बीच भक्त करेंगे दर्शन

Mon, 28 Feb 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 12:43 PM IST
सार

मंदिर प्रशासन के मुताबिक सांचे के आधार पर ही गर्भगृह की भीतरी दीवारों को स्वर्णमंडित किया गया है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022 Temple of Baba Vishwanath shining with 120 kg of gold
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह की स्वर्णमंडित दीवारें देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वर्णिम शिखर वाले काशीपुराधिपति के मंदिर का गर्भगृह भी अब स्वर्णिम आभा से दमकने लगा है। मंदिर के अंदर की पूरी दीवारों पर सोने के पत्तर चढ़ा दिए गए हैं। महाशिवरात्रि से पहले जो कार्य शेष है, उनको पूरा करा दिया जाएगा। शिवभक्त बाबा के गर्भगृह की स्वर्णिम आभा में शिव और शक्ति के एक साथ दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह को 120 किलो सोने से स्वर्णमंडित कराने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दक्षिण भारत के दानदाताओं के सहयोग से आने वाले समय में बाबा का संपूर्ण मंदिर स्वर्णिम आभा से दमकेगा। महाशिवरात्रि पर भक्तों को बाबा के स्वर्ण्म गर्भगृह के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


10 सदस्यीय टीम दो चरणों में कर रही काम
सोने लगाने वाली संस्था के मुकुंद लाल के अनुसार गर्भगृह में सोना लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ काम शेष है, जो कल तक हो जाएगा। गर्भगृह की दीवारों के बाद चौखट और अंत में बाहरी दीवाल पर सोना लगाया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह की भीतरी और बाहरी दीवारों को स्वर्णमंडित करने के लिए 10 सदस्यीय टीम दो चरणों में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के मुताबिक सांचे के आधार पर ही गर्भगृह की भीतरी दीवारों को स्वर्णमंडित किया गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्णमंडित कराने का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।
पढ़ेंः बाबा विश्वनाथ को लगी हल्दी, महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकलेगी शिव बरात

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को ना हो कोई असुविधा : पीएम

Mahashivratri 2022 Temple of Baba Vishwanath shining with 120 kg of gold
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम को बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के बाद महाशिवरात्रि की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। पीएम मोदी ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से कहा कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के सारे इंतजाम किए जाएं और उसकी निगरानी भी हो।
 

रविवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भ गृह में चल रहे स्वर्ण मंडन के कार्य के पूर्ण होने के पश्चात पहली बार पूजा करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने इस कार्य को देखते हुए कहा कि अद्भुत और अकल्पनीय कार्य हुआ है। स्वर्ण मंडन से विश्व के नाथ का दरबार एक अलग ही छवि प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पीएम को तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed