फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lover first misdeed with his girlfriend then killed her by slitting her throat with a blade In Varanasi

Jaunpur: प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल, पहले दुष्कर्म फिर ब्लेड से काट दिया गला, जरा सी बात पर था नाराज

Tue, 21 Mar 2023 09:57 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Mar 2023 09:57 AM IST
सार

युवती की बातचीन किसी अन्य लड़के से होने लगी, जिससे प्रीतम चिढ़ने लगा। युवती को उस लड़के से बात न करने के लिए कहता था, लेकिन युवती उसकी बात मानने से इनकार कर देती थी।

विज्ञापन
lover first misdeed with his girlfriend then killed her by slitting her throat with a blade In Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित असवां गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे 17 मार्च को अरहर के खेत में धारदार हथियार से गला काटकर की गई। युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही हत्या में प्रयोग किया गया ब्लेड, युवती का बैग, मोबाइल आदि बरामद लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया था। घटना को अंजाम उसके प्रेमी ने ही दिया था।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने मामले का सोमवार को खुलासा किया। बताया कि पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती जंघई स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। करीब दो साल पहले से ही उसे अपने दूर के रिश्तेदार प्रीतम कुमार निवासी वीरेसावं सरायममरेज जिला प्रयागराज से करीब दो साल पहले प्रेम हो गया। दोनों आपस में शादी करने को भी राजी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच कुछ दिन पहले से युवती की बातचीन किसी अन्य लड़के से होने लगी, जिससे प्रीतम चिढ़ने लगा। युवती को उस लड़के से बात न करने के लिए कहता था, लेकिन युवती उसकी बात मानने से इनकार कर देती थी। इसी से नाराज प्रीतम ने युवती को विश्वास में लेकर मोबाईल से फोन किया और उसको उसके घर से बुलाया व ग्राम असवां में अपने मोटर साइकिल से ले जाकर के प्राथमिक पाठशाला असवां के पास अरहर की खड़ी फसल के बीच दुष्कर्म किया और बेहोश करने के बाद ब्लेड से गले पर वार करके हत्या कर दिया। 

विज्ञापन

युवती का स्कूल बैग, कागजात व एक ब्लेड को नागरिक डिग्री कालेज जंघई के ग्राउंड में लगे पेड़ के सुरक्षा हेतु ईंट के घेरे में छिपा दिया। युवती का मोबाईल को वरूणा नदी भेलखा पुलिया थाना क्षेत्र सरायममरेज जनपद प्रयागराज के पानी में फेक दिया। युवती के मोबाइल नंबर व अन्य साक्षों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed