फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election priyanka gandhi and dimple yadav road show in varanasi

Lok Sabha Election: कालभैरव की इजाजत ले प्रियंका-डिंपल ने निकाला एक किमी का रोड शो, सवा घंटे में तय की दूरी

Sat, 25 May 2024 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 May 2024 07:18 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कांग्रेस का अब तक का सबसे छोटा रोड शो वाराणसी में शनिवार को हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा की सांसद डिंपल यादव ने बाबा कालभैरव की इजाजत लेकर रोड शो के लिए रवाना हुईं। सवा घंटे में एक किमी की दूरी तय किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election priyanka gandhi and dimple yadav road show in varanasi
रोड शो में उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की इजाजत ले रोड शो की शुरूआत की। दुर्गाकुंड से लंका तक एक किलोमीटर की दूरी तय करने में प्रियंका-डिंपल को सवा घंटे लग गए। इस बीच सड़क के दोनों तरफ जनता की कतार लगी रही। पहली बार एक साथ रोड शो कर रही नेताओं ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राज को विजयी बनाने की अपील की। इसे कांग्रेस का अब तक का सबसे छोटा रोड शो बताया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


शनिवार को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से रोड शो की शुरूआत हुई। बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद शाम 5:55 बजे प्रियंका गांधी और डिंपल यादव जैसे ही रोड शो के लिए दुर्गाकुंड पहुंची तो भीड़ भी बेकाबू हो उठी। दोनों नेताओं ने मां दुर्गा को बाहर से ही नमन करके रोड शो शुरू कर दिया। हाथ जोड़कर कभी जनता को नमस्कार करतीं तो कभी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहीं महिला नेताओं की एक झलक पाने के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों के हाथपांव फूल गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस की पूरी टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सा लगा दिया। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, कार्यकर्ता कहीं फूल बरसा रहे थे तो कहीं तस्वीरों के जरिये अभिनंदन कर रहे थे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों को प्रणाम करते हुए दोनों नेताओं का रोड शो आगे बढ़ रहा था। 


भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों के हाथपांव फूल गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस की पूरी टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सा लगा दिया। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था, कार्यकर्ता कहीं फूल बरसा रहे थे तो कहीं तस्वीरों के जरिये अभिनंदन कर रहे थे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों को प्रणाम करते हुए दोनों नेताओं का रोड शो आगे बढ़ रहा था। 



जब रोड शो के बीच आई एंबुलेंस तो रास्ता देकर प्रियंका ने पेश की मानवता की मिसाल
प्रियंका गांधी ने जब रोड शो की शुरूआत करने वाली थीं तो इसी दौरान एक एंबुलेंस दुर्गाकुंड पोखरे की तरफ से आई। भीड़ के कारण पूरी सड़क जाम थी। प्रियंका की नजर जब एंबुलेंस पर पड़ी तो उन्होंने इशारे से सभी को रास्ता देने को कहा। इसके बाद तो चंद मिनटों में ही एंबुलेंस के लिए रास्ता बन गया।


शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों महिला नेता दुर्गा मंदिर से रोड शो की शुरूआत की जो मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, रविदास गेट, लंका महामना प्रतिमा, ट्रामा सेंटर, भगवानपुर, छित्तूपुर, सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक गया। 



 

इशारों-इशारों में पूछा हालचाल

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने इशारों-इशारों में लोगों से हाल-चाल भी पूछा। हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए वह आगे बढ़ रही थीं तो जगह-जगह कार्यकर्ता फूल बरसाकर स्वागत कर रहे थे। लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं - कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं और कहीं पर गाड़ी के ऊपर ही खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे-धीरे झूम रही थीं। प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed