फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   locust attack tiddi dal in purvanchal district in varanasi jaunpur bhaodhi jaunpur Measures to prevent

अब पूर्वांचल में पहुंचा टिड्डियों का दल, फसल बचाने के लिए किसान कर रहे ये काम

Thu, 25 Jun 2020 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jun 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
locust attack tiddi dal in purvanchal district in varanasi jaunpur bhaodhi jaunpur Measures to prevent
पूर्वांचल में टिड्डी दल का हमला। - फोटो : अमर उजाला।

टिड्डियों के दल ने अब पूर्वांचल में भी धावा बोल दिया है। गुरुवार की सुबह वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ़ समेत जिले में  टिड्डी दल का हमला हुआ। इससे किसान अब चिंतित हो गए हैं। साथ ही कृषि विभाग भी इनसे बचने के काम जुट गया है। टिड्डियों के खेतों में पहुंचते ही किसान ढोल, बर्तन बजाकर और शोर मचाकर इन्हें फसलों से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह टिड्डियों का दल जौनपुर में भी प्रवेश करहै। सुबह मछलीशहर, बरईपार, सिकरारा, बदलापुर, बक्शा क्षेत्र में इसका असर दिखा। जमीन से करीब 50 मीटर ऊपर टिड्डियों का दल एक किमी के दायरे में फैला हुआ है। उनकी दस्तक से किसान सहम गए है। थाली, घन्टा आदि माध्यमों से शोर कर लोगों ने उन्हें भगाया। यह दल पश्चिम से पूरब की तरफ बढ़ रहा है। उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



जौनपुर के बाद टिड्डियों का दल आजमगढ़ जिले में भी प्रवेश कर गया है। जौनपुर बॉर्डर पर स्थित दीदारगंज क्षेत्र में आसमान में टिड्डियों का दल देखा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता समेत टीम दीदारगंज के लिए रवाना हो गई है। किसानों को भी फोन कर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

locust attack tiddi dal in purvanchal district in varanasi jaunpur bhaodhi jaunpur Measures to prevent
बर्तन और ढोल बजा रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पहुंचा टिड्डी दल
टिड्डियों का छोटा दल गुरुवार को वाराणसी भी पहुंच गया है। वाराणसी में गुरुवार को काशी विद्यापीठ विकासखंड के रास्ते टिड्डी दलों का हमला हो गया है। टिड्डियों का एक छोटा दल मोहनसराय, शाहनबद, दरेखु में नजर आया। इनसे बचाव के लिए जिला प्रशासन जुट गया है।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो छोटे टिड्डियों के दल जिले में प्रवेश कर गए हैं, जो मिर्जापुर से आए हैं। राजा तालाब तहसील के गांवों से वे सदर तहसील के गांव चिरईगांव ब्लॉक की तरफ जा रही हैं। एक तीसरा दल जौनपुर जिले से आ कर पिंडरा तहसील में देखा गया है। यदि ये रात को जिले में कहीं भी सेटल होती हैं तो इनको दवाई स्प्रे करके मारने की प्रशासन की पूरी तैयारी है।

इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाडियां, दवाई, मैन्युअल स्प्रे पंप, की पर्याप्त व्यवस्था है। शाम लगभग 6 बजे की लोकेशन के अनुसार जानकारी करके रात 10 बजे के बाद स्प्रे करके टिड्डियों को मारने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। स्प्रे पंप और सफाईकर्मी ब्लॉक से लिए जाएंगे। सभी एसडीएम, बीडीओ, कृषि विभाग के अधिकारियों को लोकेशन ट्रेसिंग और ग्रामवासियों को प्रधानों के माध्यम से जागरूक करने के कार्य मे लगा दिया गया है।

चंदौली में पहुंचा टिड्डियों का दल
सोनभद्र जिले की सीमा तक पहुंचे टिट्डियों का दल बृहस्पतिवार को चंदौली जिले में पहुंच गया। सकलडीहा, धानापुर और चहनिया ब्लॉक में पहुंचते ही किसानों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर कृषि विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने किसान सहायकों के माध्यम से किसानों से कहा कि वे अपने अपने इलाके में खेतों में जाकर शोर शराबा करें, थाली बजाएं और डीजे बजाएं। इससे टिड्डियों का दल आगे बढ़ जाएगा और फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।

टिड्डियों का एक दल भदोही जिले में पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से सटे सरपतहां गांव में किसानों ने हल्ला मचाकर दल को भगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed