फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: शहर में चौकसी और गलियों-सड़कों में सन्नाटा, पुलिस करा रही लॉकडाउन का पालन

Sun, 12 Jul 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in up silenced in varanasi city police force imposed due to stop coronavirus infection
सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी वाराणसी ने भी गाइडलाइन जारी कर दी हैं। वहीं शनिवार को शहर में दुकानें बंद हैं, साथ ही सड़कों पर अब फिर सन्नाटा पसर गया है। बाहर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Lockdown in up silenced in varanasi city police force imposed due to stop coronavirus infection

शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण कर रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बिना काम के बाहर घूमने वालों को पुलिस वापस घर भेज रही है।

Lockdown in up silenced in varanasi city police force imposed due to stop coronavirus infection

55 घंटे के लॉकडाउन से शहर में अब फिर से सन्नाटा दिख रहा है। पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करा रही है। वहीं बनारस में जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ दिखाई देती थी, वहां भी आज सन्नाटा पसरा हुआ है। लहुराबीर चौराहे और कचहरी चरौहे इनमें से एक है। इसके साथ बीएचयू, गोदौलिया में भीड़ नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in up silenced in varanasi city police force imposed due to stop coronavirus infection

वाराणसी डीएम द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पाबंदी के दौरान सुबह सात बजे से दस बजे तक ब्रेड, दूध, सब्जी की दुकानें तथा सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक दवाई की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा केवल आवश्यक गतिविधियां जैसे सुरक्षा, पुलिस, नगर निगम के सफाईकर्मी, चिकित्सकीय सेवा में लगे कर्मी, आवश्यक कार्यों हेतु ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस पाबंदी के दौरान घर से बाहर निकलने व अपने ड्यूटी स्थल आने-जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
Lockdown in up silenced in varanasi city police force imposed due to stop coronavirus infection

इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा उपरान्त इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु दस जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक प्रतिबंधों को लागू किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed