लॉकडाउन: बेवजह घूमने वालों को भेजा जाए जेल, प्रशासन ने अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने ढील में अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में डीएम कौशल राज शर्मा ने प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
मिनी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने पुलिस, मजिस्ट्रेट और जोनल अधिकारी नगर निगम को संयुक्त रूप से अपने अपने कार्यों को अंजाम देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट व पुलिस मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाएं। क्वारंटीन किए जाने और क्वारंटीन के दौरान खाने-पीने का खर्च भी वसूला जाए।
शाम चार बजे तक दुकानें बंद हो जानी चाहिए और शाम पांच बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क पर कोई दिखाई न पड़े अगर बेवजह घूमते मिले तो एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल भेज दिया जाए।
- डीएम ने कहा कि लाउड हेलर से अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक करें, बीमारी के बारे में तथा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर कार्रवाई के बारे में भी सचेत करें।
- मार्केट व दुकानों पर भीड़भाड़ करने वालों और व्यापारियों पर कड़ी नजर रखें।
- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक पोस्ट आफिस, सरकारी और प्राइवेट कार्यालय सभी में जाकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की जांच करें और यदि कोई भी नियम का उल्लघंन करता पाया जाए तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। इस काम के लिए थानेदार सुनिश्चिक करें।
गंदगी करने वालों से वसूलें जुर्माना
उन्होंने नगर निगम के जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में गली मोहल्लों के कूड़े की सफाई नालियों की सफाई, डंम्पिंग यार्ड से प्रतिदिन कूड़ा उठान सुनिश्चित कराएंगे। खाली पड़े प्लाटों में जल जमाव, कूड़े का ढ़ेर आदि खाली कराया जाए और इसका खर्चा प्लॉट मालिक से वसूला जाए। जिन आवासीय परिसरों, मकानों की खुली जगहों, छतों पर रखे कबाड़ में साफ पानी का जल जमाव पाया जाए उनसे भी जुर्माना वसूला जाए।
24 घंटे खुले रहेंगे नर्सिग होम
मेडिकल सर्विलांस टीमों द्वारा घर घर जाकर संचारी रोग डेंगू, चिकन गुनिया, दिमागी बुखार, मलेरिया आदि से पीड़ित मरीजों की पहचान की जा रही है। सभी कार्य की निगरानी भ्रमण के दौरान एडीएम सिटी व एसपी सिटी करेंगे। बीएचयू एवं कबीरचौरा अस्पताल के सामने की दो-दो दुकानों को रोटेशन के अनुसार लॉकडाउन में खोलने को थानेदार सुनिश्चित कर सकते हैं।
सरकारी परियोजनाओं का कार्य जारी रहेगा, नर्सिंग होम 24 घंटे खुलेंगे। सुबह और शाम दोनों पहर सम्बंधित थानेदार, एसीएम अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और कड़ाई से अनुपालन कराएं। जोनल अधिकारी शाम के समय फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व कूड़ा उठान करवाएंगे।