फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath Corridor inauguration PM Modi on cruise with chief ministers see Ganga Aarti dev deepwali ghat

काशी में पीएम मोदी: क्रूज पर सवार मुख्यमंत्रियों के साथ जलविहार, भव्य गंगा आरती को अपलक निहारते रहे

Tue, 14 Dec 2021 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Dec 2021 12:02 AM IST
सार

पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी में दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ को समर्पित रही। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor inauguration PM Modi on cruise with chief ministers see Ganga Aarti dev deepwali ghat
मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने देखी गंगा आरती - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

‘न भूतो न भविष्यति’ की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में जलविहार कर घाटों पर मनाए जाने वाले उत्सव को निहारने के लिए निकले। इस दौरान पीएम मोदी की जलयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन


पीएम मोदी रविदास घाट से विवेकानंद क्रूज पर सवार हुए। यहां क्रूज पर पहले से सवार हरियाणा, असम, गोवा, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट तक पहुंचे। गंगा आरती के दौरान घाटों पर रंग बिरंगी बत्तियों से की गई सजावट और दीपोत्सव को देख पीएम अभिभूत दिखे। 
विज्ञापन



काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद शहर में देव दीपावली जैसा नजारा है। काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर दीपमाला सजाई गई है। इस पूरे नजारे को देखने के लिए पीएम मोदी ने अस्सी घाट तक जल विहार किया। गंगा आरती वाले घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम ये रहा कि  कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेजर लाइट शो का लिया आनंद
पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया। फिर हाथ हिलाकरअभिवादन स्वीकार किया।  इसके बाद पीएम का क्रूज मेहता घाट पर रूका। यहां हो रहे लेजर लाइट शो को पीएम समेत सभी लोग अपलक निहारते रहे। पीएम के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस अद्भुत आयोजन के साक्षी बने। 

Trending Videos

काशी विश्वनाथ को समर्पित रही गंगा आरती

पीएम मोदी के स्वागत के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ को समर्पित रही। माता गंगा और भगवान शिव का सानिध्य श्रद्धालुओं को एक साथ देखने को मिला। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को  मां गंगा की आरती 9 अर्चक और 21 देव कन्याओं ने  उतारी।  

गंगा आरती में दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से फूल मालाओं से सजाया गया। इसके साथ ही 11 हजार दीये दशाश्वमेध घाट पर जलाए गए। कुछ घाटों पर लेजर लाइट शो भी आयोजित किया गया है। सुशांत मिश्रा ने बताया कि नियमित रूप से होने वाली गंगा आरती सात अर्चक द्वारा ही की जाती थी। मगर आज 9 अर्चक सहित रिद्धि-सिद्धि के रूप में 21 देव कन्याएं भव्य रूप से मां गंगा की आरती रही हैं।

आतिशबाजी देख भावविभोर हुए पीएम मोदी

Kashi Vishwanath Corridor inauguration PM Modi on cruise with chief ministers see Ganga Aarti dev deepwali ghat
गंगा पार रेती पर आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी का क्रूज जब अस्सी घाट पहुंचा तो गंगा पार रेती पर आतिशबाजी हुई। करीब सात मिनट तक आसमान सतरंगी रोशनी में डूबा रहा।  आतिशबाजी देख पीएम के साथ आए मुख्यमंत्री और घाट पर मौजूद सैलानी भावविभोर हो उठे। इस दौरान अद्भूत नजारा रहा।

एक तरफ जहां नए अस्सी घाट पर शिव तांडव बज रहा था तो उसपार रेती पर एक के बाद एक आसमान में सतरंगी पटाखे फूटने शुरू हो गए। नजारा काफी भव्य हो गया। घाट पर मौजूद एक एक सैनालियों में इस विहंगम दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने की होड़ मच गई। 

गंगा आरती में पीएम संग शामिल हुए 11 राज्यों के मुख्यमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को गंगा आरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed