{"_id":"5eca0f398ebc3e908f6872ed","slug":"jaunpur-man-falling-in-ganga-died-dead-body-recovered-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के युवक ने बनारस में गंगा में लगाई छलांग, शव निकलने के बाद परिजनों ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के युवक ने बनारस में गंगा में लगाई छलांग, शव निकलने के बाद परिजनों ने बताई ये बात
Sun, 24 May 2020 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 May 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक युवक अपनी स्कूटी खड़ी कर गंगा में कूद गया। युवक का शव बाहर निकलवा लिया। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुट गई है कि वह आखिर गंगा में क्यों कूदा था...?
विज्ञापन
वाराणसी के कैथी गांव स्थित बंदरगाह के पास गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन करा कर रविवार की सुबह शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
युवक की शिनाख्त जौनपुर जिले के चंदवक थाना के कोइलारी उचहुंआ निवासी श्यामजी(27) के तौर पर हुई है। श्यामजी के परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी दवा लेने के लिए शनिवार को स्कूटी से वाराणसी आया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद उसे न जाने क्या सूझा कि वह कैथी में गंगा किनारे स्कूटी खड़ी कर नहाने चला गया। परिजनों ने बताया कि श्यामजी वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।