जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ में शहीद हुआ जौनपुर का लाल, एक आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जौनपुर का लाल शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है। वहीं, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है।
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी निवासी कांता यादव के पुत्र जिलाजीत यादव(25) पुलवामा में मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ है। जवान आरआर 53 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे।
मंगलवार की रात 2 बजे पुलवामा में हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गए। उनके एक साथी को भी गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया है। सुबह जवान के शहादत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जिलाजीत की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। वहीं, शहीद के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। जिलाजीत अपने पिता के इकलौते बेटे थे।
दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली की पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा में एक बाग में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई के दौरान जवान जिलाजीत शहीद हो गया है, लेकिन एक आतंकी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। घटनास्थल से एक-47, ग्रेनेड के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।