फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IPL satta in Varanasi police arrested 12 people resident in Kolkata

कोलकाता से आकर वाराणसी में आईपीएल में लगवा रहे थे सट्टा, 12 गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 01:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 10 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
IPL satta in Varanasi police arrested 12 people resident in Kolkata
सट्टा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही वाराणसी में सट्टेबाजी का अवैध खेल भी तेजी से पांव पसारता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की सूचना पर महमूरगंज के एक अपार्टमेंट के छठे तल स्थित फ्लैट में छापा मारा।

विज्ञापन


पुलिस ने फ्लैट से पश्चिम बंगाल निवासी 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से तीन लाख 64 हजार 690 रुपये, चार कार, 22 मोबाइल, चार लैपटॉप, एक टैबलेट, डोंगल और सात डायरी बरामद हुई। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोलकाता और हावड़ा निवासी सट्टेबाज बीते कुछ दिन से महमूरगंज स्थित डिडवानिया अपार्टमेंट के छठे मंजिल पर फ्लैट नंबर 604 में रह रहे थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय को बृहस्पतिवार की रात पता लगा कि किंग्स एलेवन पंजाब और हैदराबाद के मैच में डिडवानिया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 604 में दांव लगाया जा रहा है।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा व नगर निगम चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव की टीम के साथ फ्लैट में छापा मारा। मौके से आशीष तिवारी, अश्विनी कुमार असमपुरिया, प्रतीक शर्मा, बलदेव सोनी, गौतम चौधरी, नवल मेहरा, अश्विनी तिवारी, चंदन यादव, संदीप कुमार चौहान, सौरभ सिंह, मनीष तिवारी और राजदेव चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 


सभी 12 आरोपी हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मैच शुरू होने से पहले ही भाव तय करते थे। जीत और हार के बाद क्लाइंट से पैसे की वसूली और पैसे बांटने का काम करते थे। बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल और डायरी में दर्ज विवरण की मदद से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed