फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Indian cricket team Champion Namami Gange expressed gratitude to Gauri Kedareshwar for victory

Team India Champion: भारतीय टीम की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ का जताया आभार, गौरी केदारेश्वर की उतारी गई आरती

Mon, 10 Mar 2025 01:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Mar 2025 01:00 PM IST
सार

रंगभरी एकादशी के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ का आभार जताया गया। वहीं नमामि गंगे ने गौरी केदारेश्वर की आरती उतारी। इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर लेकर गौरी-केदारेश्वर का अबीर-गुलाल से पूजन किया गया।

विज्ञापन
Indian cricket team Champion Namami Gange expressed gratitude to Gauri Kedareshwar for victory
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने को लेकर काशी में जश्न का माहौल है। सोमवार को बाबा विश्वनाथ का विधि- विधान से पूजन अर्चन कर उनका आभार जताया गया। इसके साथ ही भारतीय टीम की जीत से पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ाने पर नमामि गंगे ने रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान गौरी-केदारेश्वर की आरती उतारी। 

विज्ञापन


इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर लेकर गौरी-केदारेश्वर का अबीर-गुलाल से पूजन किया गया। केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में माता गौरा के ससुराल जाने के अवसर पर खूब अबीर- गुलाल बरसे।     
विज्ञापन


Indian cricket team Champion Namami Gange expressed gratitude to Gauri Kedareshwar for victory
गौरी केदारेश्वर की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला
पूजन के बाद नमामि गंगे टीम ने केदार घाट के गंगा तट की सफाई की। भगवान शिव पार्वती द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ उनके गुरुओं की कड़ी मेहनत और समर्पण ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है। जिसके लिए पूरे टीम व उनके गुरु का धन्यवाद है। 

कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए हमने बाबा गौरी केदारेश्वर की आरती और पूजन करके उनका आभार व्यक्त किया है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, मंदिर के महंत व पुजारी राजकुमार पांडेय, सोमनाथ ओझा, राकेश पांडेय एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed