{"_id":"5feb86481538ea716a6416c9","slug":"in-jaunpur-miscreants-goat-robbery-on-the-strength-of-a-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में तमंचे के बल पर बकरी लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में तमंचे के बल पर बकरी लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा
Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के पेसारा गांव से बकरी लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। 27 दिसंबर की इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पुलिस ने पहले तीनों बदमाशों को सई नदी के पास से खुद गिरफ्तार करने का दावा किया, बाद में जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो दावा किया कि घटना दो दिन पुरानी है।
विज्ञापन
पेसारा गांव के बच्चे रास्ते के बगल में बकरी चरा रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर तीन बकरी उठा ली और भागने लगे। बदमाशों के जाने के बाद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। शोर सुनकर आगे क्रिकेट खेल रहे गांव के युवकों ने तीनों को रोक लिया। ग्रामीणों से घिरता देख एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भी ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ा और पेड़ से बांध कर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में संजय कुमार झा मधुबनी बिहार और प्रेमलाल खगौली आगरा का रहने वाला है जबकि धर्मेंद्र सिंह इसी थाना क्षेत्र के दुगौली पट्टी गांव का निवासी है। सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना पुरानी है। पुलिस तीनों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन