फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Immersion of the statue of Golden Sporting Club stringent security arrangements devotees shouted

Durga Visarjan: ढाई किमी की दूरी तय करने में लगे 3 घंटे 38 मिनट, कड़ी सुरक्षा के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा

Mon, 14 Oct 2024 08:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 08:51 PM IST
सार

वाराणसी में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा मूर्ति का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। माता की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर तीन थानों की फोर्स तैनात रही।  

विज्ञापन
Immersion of the statue of Golden Sporting Club stringent security arrangements devotees shouted
मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला गोल्डन क्लब - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा का सोमवार की रात धूमधाम से विसर्जन हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन शोभायात्रा निकली। ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे 38 मिनट लग गए। वहीं शहर के दूसरे इलाके में भी प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन


प्रतिमा की सुरक्षा में सड़क तक 135 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पांच फीट चौड़ी गली से होकर प्रतिमा को निकाला गया, जहां पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।सोमवार की शाम को देवनाथपुरा से गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। इसके पूर्व महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की रस्म भी निभाई। छह बजे शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन






 

प्रतिमा स्थल से संकरी गलियों से होते हुए सड़क तक प्रतिमा के पहुंचने में एक घंटा 18 मिनट का समय लग गया। चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई और पूरा चौराहा हर-हर महादेव के साथ माता के जयकारे से गूंज उठा।

वहीं, बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हिंसक झगड़े के बाद वाराणसी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इलाके में 550 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed