Gyanvapi Case: दो महिला अधिवक्ताओं की अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई,ये है मामला जिसकी हुई खूब चर्चा
महिला वकील अनुष्का तिवारी और इंदु तिवारी ने वाराणसी के जिला अदालत में अर्जी थी जिसमें भगवान आदि विश्वेश्वर की नियमित पूजा अर्चना करने की मांग की गई। दोनों महिलाओं ने पक्षकारों को नोटिस दिए बिना अर्जेंट में सुनवाई करने की मांग की थी। जिस पर वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिविजन ने अर्जेंट में सुनवाई करने से मना कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार यानि आज सुनवाई होगी। मामला भगवान आदि विश्वेश्वर की नियमित पूजा अर्चना की मांग को लेकर है। जिस पर महिला वकील अनुष्का तिवारी और इंदु तिवारी ने वाराणसी के जिला अदालत में अर्जी थी जिसमें भगवान आदि विश्वेश्वर की नियमित पूजा अर्चना करने की मांग की गई।
दोनों महिलाओं ने पक्षकारों को नोटिस दिए बिना अर्जेंट में सुनवाई करने की मांग की थी। जिस पर वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिविजन ने अर्जेंट में सुनवाई करने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों महिलाओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी जास पर आज सुनवाई होगी।