फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fifty thousand prize miscreant killed in encounter

मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी बदमाश ढेर, पेशी के दौरान अदालत से हुआ था फरार

Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand prize miscreant killed in encounter
राजेश दुबे उर्फ टुन्ना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रिंग रोड पर सिंहपुर में मंगलवार रात न्यायिक अभिरक्षा से फरार पचास हजार के इनामी बदमाश राजेश दुबे उर्फ टुन्ना को एसटीएफ की टीम ने मार गिराया। बदमाश राजेश की गोली से घायल एसटीएफ के कमांडो विनोद कुमार को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश के पास से मिले बैग में कारबाइन, एक देसी पिस्टल और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


राजेश के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती व झारखंड में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। गाजीपुर के नंदगंज थाना के अलीपुर बनगांवा का रहने वाला टुन्ना 30 अगस्त 2017 को गाजीपुर की गैंगेस्टर कोर्ट से पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार, सर्विलांस के माध्यम से चला कि राजेश अपने एक साथी के साथ चौबेपुर की ओर से सारनाथ की ओर आ रहा है। सिंहपुर में इंस्पेक्टर विपिन राय, अमित श्रीवास्तव, एसआई गिरीश त्रिपाठी, बैजनाथ और विनोद ने घेरेबंदी की। बाइक सवार राजेश नजदीक आया तो उसे रुकने का इशारा किया गया। 

इस पर बाइक चला रहा युवक तेजी से मुड़ा और राजेश फायरिंग करने लगा। करीब 12 से 15 राउंड हुई फायरिंग में सिर और सीने में गोली लगने से राजेश की मौत हो गई। वहीं, राजेश के असलहे से निकली गोली से सिपाही विनोद घायल हो गए और इंस्पेक्टर अमित बाल-बाल बचे। उधर, राजेश के साथी बदमाश की तलाश में सारनाथ और चौबेपुर थाने के साथ ही गाजीपुर जिले की पुलिस को एलर्ट कर कांबिंग की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed