फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Election supervisor passed away by cardiac attack in varanasi

वाराणसी: कार्डियक अटैक से चुनाव पर्यवेक्षक का निधन, मणिकर्णिका घाट पर कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 05 Dec 2020 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Dec 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Election supervisor passed away by cardiac attack in varanasi
पर्यवेक्षक सीनियर आईएएस अजय कुमार सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

खंड शिक्षक निर्वाचन के पर्यवेक्षक सीनियर आईएएस अजय कुमार सिंह का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित शुभम अस्पताल में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना पर आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्ष 1998 बैच के सीनियर आईएएस अफसर अजय कुमार को शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस कार्डियक अरेस्ट होने के बाद शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



पहले तो एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया, बाद में उनकी सेहत में कोई सुधार न होता दे अभी वाराणसी में ही रखकर इलाज करने की बात हुई। इमरजेंसी में उन्हें सीपीआर देने के साथ ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नाजुक हालत के चलते उन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया गया। उधर शुक्रवार की दोपहर में चुनाव आयोग ने हेलीकॉप्टर मुहैया कराकर उनकी पत्नी आइएएस नीना शर्मा को वाराणसी पहुंचाया था। निधन की सूचना के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक अस्पताल पहुंचे।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव के आब्जर्वर अजय कुमार सिंह की अंत्येष्टि काशी के मणिकर्णिका घाट पर शाम चार बजे की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed