फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Eight airlines cancelled, planes arrived late by eight hours, passengers upset

Varanasi: खराब मौसम के कारण आठ उड़ानें रद्द, यात्री परेशान; पढ़ें- कौन सी फ्लाइट हुई डायवर्ट?

Sat, 02 Dec 2023 08:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 08:25 AM IST
सार

पुणे से वाराणसी और वाराणसी से पुणे की इंडिगो की उड़ान, लखनऊ से वाराणसी की इंडिगो की उड़ान, बंगलूरू से वाराणसी और बंगलूरू की उड़ान, दिल्ली से वाराणसी से दिल्ली इंडिगो की उड़ान, मुंबई से वाराणसी और मुंबई इंडिगो की उड़ान, वाराणसी से हैदराबाद की उड़ान निरस्त रही।

विज्ञापन
Eight airlines cancelled, planes arrived late by eight hours, passengers upset
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की खराबी के चलते शुक्रवार को भी आठ विमान सेवाएं निरस्त रहीं। कई विमान देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। बंगलूरू से आने वाला विमान आठ घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचा। एयर इंडिया का विमान आईएक्स 1642 अपने निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे से लगभग आठ घंटे की देरी अपराह्न 3:20 बजे पहुंचा और फिर यही विमान आईएक्स 782 बनकर आठ घंटे की देरी से बेंगलूरू के लिए उड़ा। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की विमान 6ई 2211 अपने निर्धारित समय से दो घंटे और मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 6543 तीन घंटे की देरी से पहुंचा। मुंबई से आने वाला अकासा एयर का विमान एक घंटे विलंबित रहा। देरी और निरस्त होने के कारण यात्री और उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हो हल्ला भी मचाया। विमानन कंपनियों के काउंटर पर नोकझोंक भी हुई। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराबी के कारण एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम हो गई थी, जिस कारण विमान निरस्त और विलंबित भी हुए। दो विमान को डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन


ये विमान रहे निरस्त
पुणे से वाराणसी और वाराणसी से पुणे की इंडिगो की उड़ान, लखनऊ से वाराणसी की इंडिगो की उड़ान, बंगलूरू से वाराणसी और बंगलूरू की उड़ान, दिल्ली से वाराणसी से दिल्ली इंडिगो की उड़ान, मुंबई से वाराणसी और मुंबई इंडिगो की उड़ान, वाराणसी से हैदराबाद की उड़ान निरस्त रही। वाराणसी से चेन्नई की इंडिगो की उड़ान, वाराणसी से भुवनेश्वर इंडिगो की उड़ान निरस्त रही।
विज्ञापन


ये विमान हुए डायवर्ट
कोलकाता और हैदराबाद से वाराणसी आने वाला विमान डायवर्ट होकर उसी शहर को लौट गया। इंडिगो की कोलकाता से आने वाला विमान 6ई 6501 कोलकाता से उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद वाराणसी एयरपोर्ट में खराब मौसम की सूचना पर वापस कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। इसी प्रकार हैदराबाद से वाराणसी के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान 06ई 783 कुछ देर बाद वापस हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, अकासा एयरलाइंस क्यूपी 1498 मुंबई-वाराणसी का विमान लखनऊ डायवर्ट, इंडिगो कोलकाता वाराणसी का विमान कोलकाता डायवर्ट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed