फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Drug overdose Son of former minister of Varanasi arrested in drug case health of fellow woman deteriorated

Drug overdose: गोवा में पूर्व मंत्री के बेटे पर नशा करने और कराने के आरोप में मुकदमा, गिरफ्तारी भी हो सकती है

Thu, 24 Nov 2022 04:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Nov 2022 04:15 PM IST
सार

वाराणसी के पूर्व मंत्री के बेटे पर नशा करने और कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती और पूर्व मंत्री के बेटे एक ही कमरे में बेसुध हाल में मिले। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और वेंटीलेटर पर है। 

विज्ञापन
Drug overdose Son of former minister of Varanasi arrested in drug case health of fellow woman deteriorated
ड्रग्स सप्लाई

विस्तार

वाराणसी के पूर्व मंत्री के चिकित्सक बेटे डॉ अभिषेक विक्रम सिंह पर नशा करने और कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सूत्रों के अनुसार डॉ अभिषेक विक्रम सिंह को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। आरोप है कि महिला मित्र के साथ गोवा के पांच सितारा होटल में चिकित्सक और महिला अचेतावस्था में मिले। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने का चिकित्सक व महिला पर आरोप है। पणजी की कोलगंट थाने की पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शहर से गोवा गए पूर्व मंत्री की पैरवी काम नहीं आई। आरोपी चिकित्सक को जेल भेज दिया गया। वहीं, महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत अर्दली बाजार के टैगोर टाउन निवासी पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र डॉ अभिषेक विक्रम सिंह कार्डियोलॉजिस्ट हैं। बुधवार को साप्ताहिक पार्टी के लिए अपने पारिवारिक महिला मित्र के साथ डॉ अभिषेक विक्रम सिंह गोवा गए। यहां वह पणजी में पांच सितारा होटल बुक कराया। पार्टी के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दोनों अचेत हो गए। पणजी पुलिस के अनुसार महिला के अचेत होने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या बोले पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह
डॉ अभिषेक विक्रम सिंह के पिता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से गोवा में एक कॉन्फ्रेंस थी जिसके बाद से पार्टी रखी गई थी। पार्टी में अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉ अभिषेक विक्रम सिंह ने महिला की मदद की। जिसके बाद से उनके बेटे का नाम इसमें जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर रमेश ने अमर उजाला को बताया कि 19 नवंबर को सारा खान और डा अभिषेक विक्रम ने नशा किया। ज्यादा नशा होने के चलते दोनों ही बे सुध हो गए। पुलिस को अभिषेक ने बताया है कि सारा खान उसकी गर्लफ्रेंड है और 20 नवंबर की सुबह जब वह उठा तो सारा बिस्तर पर नहीं थी। खोजने पर वह बाथरुम पड़ी मिली।इसके बाद भी दोनों होटल के कमरे में ही रहे। इस दौरान सारा खान की तबीयत बिगड़ती रही और 20 नवंबर की शाम 5:00 बजे जब सारा खान की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो होटल कर्मचारियों की मदद से उसे गोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने सारा खान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि अभिषेक विक्रम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी अभिषेक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed