फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Did not work tweeted, found the drug in seven hours

काम न आया ट्वीट, सात घंटे में मिली दवा

Sun, 13 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 13 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Did not work tweeted, found the drug in seven hours
ट्रेन में बीमार बच्ची की जांच करते डॉक्टर।
ट्रेन से सफर के दौरान बुनियादी जरूरतों के लिए रेलमंत्री को किए गए ट्वीट पर तत्काल व्यवस्था मिलने की चर्चा देशभर में है। तमाम जरूरतमंदों को एक ट्वीट के बदले फौरी मदद मुहैया कराई भी गई। लेकिन शनिवार को नीतेश मिश्र को ट्वीट करने पर भी कोई राहत न मिली। उनकी पांच साल की बीमार भांजी को सात घंटे बाद दवा मिली, वह भी कैंट स्टेशन पर अफसरों से मिन्नतें करने पर।
विज्ञापन



स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से बिहार जा रहे नीतेश मिश्र की भांजी अदिति की तबीयत शनिवार की भोर में बिगड़ गई। पेट में दर्द से कराहती बच्ची को देख मां और परिवार के लोग परेशान हो उठे। ट्रेन की एस-7 बोगी में सफर कर रहे नीतेश ने परिवारीजनों को फोन पर जानकारी दी तो उन्होंने रेल मंत्री को सुबह सात बजे ट्वीट किया। कुछ घंटे बाद तक कोई जवाब या सहायता न मिलने पर नीतेश ने ट्रेन के गार्ड और टीटी को सूचना दी। फिर भी कोई मदद न मिली और बच्ची रोती-चीखती रही।
विज्ञापन



इलाहाबाद में ट्रेन आधे घंटे खड़ी रही और परिवार के लोग इलाज की दरकार में भटकते रहे पर कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन दोपहर एक बजे कैंट स्टेशन, वाराणसी पहुंची। यहां भी इलाज के लिए बच्ची के घर के लोग भटकते रहे। यहां जानकारी मिलने पर एनईआर के स्टेशन मास्टर और सीएल मिश्रा तथा डॉ. निलेश पहुंचे और बच्ची को देखकर जरूरी दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed