फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dengue infection increased, number of patients crossed 120

डेंगू का संक्रमण बढ़ा: मरीजों का आंकड़ा 120 के पार, 16 घरों में पाया गया डेंगू का लार्वा

Sat, 23 Sep 2023 07:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2023 07:24 AM IST
सार

बदलते मौसम के साथ ही मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार शहरी क्षेत्र में अधिक मरीज मिल रहे हैं। साथ ही फागिंग न होने से डेंगू के लार्वा भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को रामनगर में 24 वर्षीय, कोदोपुर में 27 वर्षीय, खजूरी में 56 वर्षीय पुरुष और सामनेघाट में 35 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Dengue infection increased, number of patients crossed 120
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

जिले में डेंगू का संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को भी एक महिला समेत चार नये मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 121 पहुंच गया। इधर सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक समेत आईएमए ब्लड बैंक पर भी प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। मंडलीय और जिला अस्पताल से औसतन 15 से 20 यूनिट और आईएमए से 50 यूनिट से अधिक प्लेटलेट्स की आपूर्ति रोज की जा रही है।

विज्ञापन


बदलते मौसम के साथ ही मच्छरों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार शहरी क्षेत्र में अधिक मरीज मिल रहे हैं। साथ ही फागिंग न होने से डेंगू के लार्वा भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को रामनगर में 24 वर्षीय, कोदोपुर में 27 वर्षीय, खजूरी में 56 वर्षीय पुरुष और सामनेघाट में 35 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि 2556 घरों में सर्च किया गया, जिसमें करौंदी, जानकीनगर, वैष्णो नगर काॅलोनी, शिवपुर, नईसड़क सहित 16 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। उधर काशी विद्यापीठ ब्लॉक में जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू पर नियंत्रण के उद्देश्य से कीटनाशक के प्रयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन


अस्पतालों में भर्ती मरीजों की निगरानी के साथ ही संबंधित ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों से हर दिन रिपोर्ट देने को कहा गया है, जिससे कि मरीजों को परेशानी न हो। -डॉ.संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed