{"_id":"5fb0fc7c8ebc3e9bb604ed8d","slug":"dead-body-found-of-man-hanging-from-tree-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देर रात तक परिजनों संग मनाता रहा दिवाली, सुबह फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देर रात तक परिजनों संग मनाता रहा दिवाली, सुबह फंदे पर लटकता मिला शव
Sun, 15 Nov 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। दीपावली पर देर रात तक जगने के बाद युवक खाना खाकर सोने गया था। सुबह घर के सामने ही आम के पेड़ पर शव देख लोग सहम गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खजुरी गांव निवासी अरविंद(23) पुत्र नन्हकू धरकार शनिवार की देर रात तक घर वालों के साथ बैठकर बातचीत करता रहा। रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए तो घर के सामने स्थित खेत में आम के पेड़ पर गमछे के सहारे अरविंद का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
शव देखते ही हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया।
Trending Videos
एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। किन परिस्थितियों में उसने ऐसा कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।