फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body found in sack after killing woman could not be identified in jaunpur up

यूपी: महिला की हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी लाश, चेहरे पर चोटों के निशान से नहीं हो सकी पहचान

Wed, 02 Dec 2020 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
dead body found in sack after killing woman could not be identified in jaunpur up
बोरे में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक नहर के पास बुधवार को बोरे में बंद महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली। गले में रस्सी और शरीर व चेहरे पर गहरे जख्म थे। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद एसपी राजकरन नय्यर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।


जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव पास से गुजर रही नहर की सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गए तो वहां प्लास्टिक के सफेद बोरे में कोई भारी वस्तु नजर आई। पहले तो लोगों ने इसे अनदेखा किया, मगर बोरे के पास कुत्ते मंडराने लगे तो संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने बोरा खोला तो अंदर महिला की लाश थी। पास में ही चाकू भी पड़ा था। इसके शरीर व चेहरे को कई चाकू से गोदा गया था। गले पर रस्सी के भी निशान थे। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसओ संजय कुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर थाने लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 28-39 वर्ष है। पहले उसे फांसी लगाया गया है।

उसके बाद चेहरे और गले पर धारदार चाकू से वार कर क्षत-विक्षत कर बोरे में भरकर फेंक दिया गया है। चाकू भी शव के पास से बरामद कर लिया गया है। पहचान की प्रयास की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed