फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dead Body found flowing in Varuna river in varanasi police buried without post-mortem and identification

Varanasi: कफन में लिपटे शव को पुलिस ने दफनाया और आधी रात को कब्र से बाहर निकलवाया

Mon, 07 Nov 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Nov 2022 10:24 AM IST
सार

वाराणसी के लोहरापुर गांव के सामने रविवार सुबह वरुणा नदी में कफन में लिपटा हुआ शव उतराया मिला। पुलिस ने बिना शिनाख्त और पोस्टमार्टम के ही शव को दफन करा दिया। 

विज्ञापन
Dead Body found  flowing in Varuna river in varanasi police buried without post-mortem and identification
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के लोहरापुर गांव के सामने रविवार दोपहर वरुणा नदी में कफन लिपटा हुआ शव उतराया मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को दफन करवा दिया। बात जब पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो आधी रात के बाद लोहता पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


सुबह के समय लोहरापुर गांव के सामने लोग वरुणा नदी किनारे गए तो कफन लिपटा हुआ उतराया शव देखा। कुछ समय बाद बड़ागांव पुलिस पहुंची और लोहता क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ ली। इस बीच लोहता पुलिस पहुंची तो शव को बाहर निकलवाया और पास में दफन करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास भी करना जरूरी नहीं समझा। पुलिस उच्चाधिकारियों तक यह मामला पहुंचा आधी रात में कब्र खुदवाया गया। शव को बाहर निकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दाह संस्कार से संबंधित शव था। इसलिए उसे दफनाया गया था, बाद में कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा में उतराया मिला युवक का शव

गाजीपुर के बलुआ घाट पर रविवार को अज्ञात युवक का शव गंगा में मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह घाट पर आस-पास के लोग स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त वाराणसी के चिरईगांव के शक्करपुर डोमनपुर गांव निवासी बृजेश (23) के रूप में हुई। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed