फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cruise will leave for 52 days from Varanasi to Dibrugarh on January 10 Tourists will be exposed to ODOP

52 दिन की क्रूज यात्रा में क्या-क्या होगा: पर्यटक ओडीओपी उत्पाद से होंगे रूबरू, पर्यटन और व्यापार को नया आयाम

Wed, 16 Nov 2022 01:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Nov 2022 01:29 PM IST
सार

Varanasi-Dibrugarh cruise: गंगा विलास क्रूज के राज सिंह ने बताया कि क्रूज में 18 सुइट्स हैं। क्रूज जहां रुकेगी वहां के जीआई और ओडीओपी उत्पाद को दिखाया जाएगा। इससे देश के हस्तशिल्पियों के हुनर को नया बाजार मिलेगा। क्रूज पर वाराणसी के लकड़ी के खिलौने, ग़ुलाबी मीनाकारी, गाजीपुर का वालहैंगिंग समेत कई अन्य उत्पाद क्रूज की शोभा बढ़ाएंगे, जिससे पूर्वांचल समेत पूरे यूपी के इन उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। 

विज्ञापन
Cruise will leave for 52 days from Varanasi to Dibrugarh on January 10 Tourists will be exposed to ODOP
गंगा विलास क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ क्रूज यात्रा की शुरुआत 10 जनवरी को होगी। क्रूज से 52 दिनों की यात्रा पर जाने वाले पर्यटक रास्ते में पड़ने वाले जिलों में जीआई और ओडीओपी उत्पाद से रूबरू होंगे। 
विज्ञापन

गंगा विलास क्रूज के राज सिंह ने बताया कि क्रूज में 18 सुइट्स हैं। क्रूज जहां रुकेगी वहां के जीआई और ओडीओपी उत्पाद को दिखाया जाएगा। इससे देश के हस्तशिल्पियों के हुनर को नया बाजार मिलेगा। क्रूज पर वाराणसी के लकड़ी के खिलौने, ग़ुलाबी मीनाकारी, गाजीपुर का वालहैंगिंग समेत कई अन्य उत्पाद क्रूज की शोभा बढ़ाएंगे, जिससे पूर्वांचल समेत पूरे यूपी के इन उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। विभागीय अधिकारी राकेश सिंह के मुताबिक गंगा विलास भारत व बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से राष्ट्रीय उद्यानों व अभयारण्यों से भी गुजरेगा, जिनमें सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि अंतरदेशीय जलमार्ग परिवहन किसानों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा। इससे न सिर्फ नदी पर्यटन का विकास होगा बल्कि स्थानीय उत्पाद हल्दिया से होते हुए मध्य एशियाई देशों तक सीधी पहुंच बनाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed