{"_id":"5d9ee2018ebc3e016843290b","slug":"two-people-arretsed-for-making-fake-ayushman-card-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का चल रहा था धंधा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का चल रहा था धंधा, दो गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2019 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। इसमे खजुरी क्षेत्र में कुछ लोगों से रुपये लेकर उनके नाम सूची में डाले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
सीएमओ आफिस में आयुष्मान ग्रीवांस सेल में कार्यरत नवेंद्र कुमार सिंह ने कैंट थाना प्रभारी को दी तहरीर में खजुरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में काम करने वाले दो लोगों के खिलाफ रुपये लेकर सूची में नाम डाले जाने की शिकायत की है। हालांकि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बुधवार को बड़ी बाजार में शैलपुत्री निवासी स्कंद कुमार अश्वनी और सरैया निवासी इसराक अहमद को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 20 फर्जी राशन कार्ड और के साथ इनकी फोटो कॉपी भी बरामद हुई हईं। इसने यह आयुष्मान कार्ड बना रहे थे।
विज्ञापन
नवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें खजुरी पार्षद प्रतिनिधि मयंक चौबे ने बताया कि उनके यहां फ्रजी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में पता चला है। वह 2000 रुपये में इन्हें बना रहे हैं। इसके बाद उन्हें वहां जाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह सीएससी जनसेवा केंद्र के लिए काम करते हैं। तो वहां के मैनजर प्रेम कुमार से बात की तो सब गलत निकला।