फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robber killed lab technician and one caught in jaunpur

जौनपुर : लुटेरों ने की लैब टेक्नीशियन की हत्या, एक आरोपी को लोगों ने दबोचा

Mon, 24 Jun 2019 03:15 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 24 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Robber killed lab technician and one caught in jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में लुटेरों ने एक लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। लूट का सामान ले जाते समय उनमें से एक अपराधी को वहां के निवासियों ने दबोच लिया। उसके दो साथी भाग निकले।  

विज्ञापन


बलिया जिले के निवासी अजय कुमार जौनपुर के शाहगंज राजकीय पुरुष चिकित्सालय के लैब में टेक्नीशियन पद पर तैनात थे। वह अस्पताल परिसर के सरकारी आवास के तीसरी मंजिल पर रहते थे। रविवार रात 11 बजे तीन संदिग्ध लोग उनके आवास से एक बोरी, एयर बैग और ब्रीफकेस लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


संदिग्ध हाल में देखकर कर्मचारियों ने उनको रोका तो वे भागने लगे। इस पर लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उप निरीक्षक एसपी वर्मा अजय के आवास के पास पहुंचे तो उस पर बाहर से ताला बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़ने पर उसमें लैब टेक्नीशियन अजय कुमार का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। वहीं, कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था। मृतक के मुंह से खून और गले पर निशान मिले।

सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय के अधिकारियों को सूचना देकर डॉग स्क्वॉड और फारेंसिक टीम को बुलाया। देर रात मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed