फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband killed his wife by guns shot in front of his son in jaunpur

चार साल के बेटे के सामने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या, पिता को देख झाड़ियों में छिपा मासूम

Mon, 04 May 2020 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife by guns shot in front of his son in jaunpur
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार की रात नशे में धुत युवक में गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय चार वर्षीय पुत्र भी पास में ही मौजूद था। पिता के इस रूप को देख वह भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। बच्चे को फिलहाल पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है। मृतका के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद को बताया जा रहा है।
विज्ञापन



भटौली गांव निवासी दीपक का विवाह करीब पांच साल पहले आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के सिरजहांपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह की बेटी नेहा(25) के साथ हुआ था। दोनों का एक चार वर्ष का बेटा युग भी है। नेहा अभी गर्भवती थी। रविवार देर रात दीपक नशे में धुत होकर घर आया। इस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। शोर सुनकर पास में सो रहे बेटे की नींद भी खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गुस्से में दीपक ने अपने पास मौजूद तमंचा निकाला और नेहा पर गोली चला दी। सिर के पास गोली लगते ही नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। यह दृश्य देख रहा बेटा डर के मारे घर के बाहर भाग गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। बेटे को घर में न पाकर लोगों को पहले तो यह लगा कि दीपक ने उसकी भी हत्या कर दी, मगर काफी देर बाद उसे झाड़ियों में छिपा पाया गया।

पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता ने झगड़े के बाद मां को गोली मार दी थी। यह देखकर डर गया और भागकर छिप गया था। घटनास्थल पर सरपतहा पुलिस के अलावा सीओ शाहगंज जीतेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सरपतहा एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नेहा के पिता हरिश्चंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दीपक की प्रताड़ना से छोड़ चुकी थी पहली पत्नी
माता-पिता का इकलौता पुत्र दीपक सिंह मनबढ़ किस्म का है। ग्रामीणों के मुताबिक नेहा से पहले भी उसकी एक पत्नी थी। आए दिन नशे में धुत होकर वह पत्नी की पिटाई करता रहता था। इससे क्षुब्ध होकर शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद नेहा से उसकी शादी हुई। नेहा को भी हमेशा मारता-पीटता रहता था। 

शाहगंज के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना पर रात में ही मैं खुद व स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के 4 वर्षीय बेटे का बयान लिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed