फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambedkar statue damaged people protest for demanding arrest accosued in jaunpur

जौनपुर: चबूतरे से गायब की आंबेडकर प्रतिमा, लोग उग्र, हंगामा, पट्टे की विवादित भूमि पर हुई थी स्थापना

Thu, 03 Sep 2020 09:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged people protest for demanding arrest accosued in jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रमऊ गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को चबूतरे से उखाड़कर गायब कर देने से गुरुवार को गांव में तनाव फैल गया। शरारती तत्वों की करतूत से लोग उग्र हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स लगाई गई है।

विज्ञापन


मिश्रमऊ गांव में कुछ लोगों के बीच पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब तीन माह पहले विवादित भूमि पर एक पक्ष ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। बगल में क्रीड़ास्थल भी बनवा दिया। इसके बाद से विवाद और बढ़ गया। इसी बीच बुधवार की रात किसी ने प्रतिमा को चबूतरे से उखाड़कर गायब कर दिया। सुबह प्रतिमा गायब देख लोगों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इसे भूमि विवाद से जोड़ते हुए दूसरे पक्ष के लोगों पर प्रतिमा तोड़कर गायब करने का आरोप लगाया। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के प्रति भी नाराजगी जताई। तनाव बढ़ने की सूचना पर एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव, सीओ बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, सुजानगंज और मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को नियंत्रित किया। बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मपाल बौद्ध भी मौके पर पहुंचे और तय स्थान पर ही नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। किसी तरह समझा-बुझाकर अफसरों ने लोगों को शांत किया।

विवादित भूमि पर बिना अनुमति के ही प्रतिमा लगाई गई थी, जिसे रात में किसी ने उखाड़कर गायब कर दिया। ग्रामीणों की तहरीर पर रामाशीष और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रामाशीष को हिरासत में लिया गया है। छानबीन कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। 
अमिताभ यादव, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed