फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News: Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district ballia sonbhadra dist varanasi

पूर्वांचल के जिलों में आज भी मिले कोरोना वायरस के मरीज, बलिया-सोनभद्र समेत यहां मिले संक्रमित

Thu, 28 May 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district ballia sonbhadra dist varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media

प्रवासियों के आने के साथ ही पूर्वांचल में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार के बलिया और सोनभद्र जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। बलिया में चार और सोनभद्र में एक 32 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं आज आजमगढ़ में चार, गाजीपुर में चार और भदोही में भी सात कोरोना के सात मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुष्टि करते हुए बताया कि बलिया में आज मिले कोरोना वायरस संक्रमितों में सभी प्रवासी हैं। इनमें दो दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के हैं। एक बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा का और एक पन्दह ब्लॉक के एक गांव का निवासी है। ये जिले में कब आए और कब सैंपलिंग हुई, अभी इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार नए मरीजों को मिलाकर जिलें में कुल मरीजों की संख्या 35 हो गई है। जिले में अब तक कुल 31 पॉजिटिव केस थे। इनमें से एक मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है तो शेष यहां बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi News: Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district ballia sonbhadra dist varanasi
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने बताया कि सोनभद्र जिले के खेमपुर गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति सूरत से ट्रक के जरिए अपने गांव आया। इसकी जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

सीएमओ के अनुसार संक्रमित व्यक्ति को मिर्जापुर भेज दिया है। इससे पहले गुजरात के मेहसाणा से आठ मई को 1046 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन यहां आई थी। उनमें से चार लोगों को बुखार की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मिर्जापुर भेज दिया गया था। इनमें बहराइच निवासी दो सगे भाइयों के अलावा एक फिरोजाबाद व एक अन्य मथुरा निवासी बताया गया था। इनके अलावा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा में भी पिता-पुत्र की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन सभी को मिर्जापुर भेजा गया है। अब जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सात हो गई है।

Varanasi News: Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district ballia sonbhadra dist varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ में मिले कोरोना वायरस के चार मरीज
आजमगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को चार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक पीएचसी मेहनाजपुर का फार्मासिस्ट है। दो पॉजिटिव मरीज फिर पल्हना ब्लॉक के पवनी कलां में मिले हैं। दोनों युवतियां हैं और मेरठ से आए पहले पॉजिटिव किशोर के संपर्क में आने संक्रमित हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में जांच करा के आए शहर के सरायमीर निवासी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अभी तक कुल मरीजों की संख्या 59 हो चुकी है। इसमें 48 सक्रिय हैं और दो की मौत हो चुकी है। नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नए मरीजों को आइसोलेट करने और कांटैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भदोही में मुंबई और सूरत से लौटे सात लोगों में कोरोना की पुष्टि
भदोही जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं। ये सभी लोग मुंबई और गुजरात से लौटे हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ के मुताबिक जिले के डीघ ब्लॉक के दो, औराई और ज्ञानपुर के एक-एक और भदोही ब्लॉक क्षेत्र के तीन मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है।

Varanasi News: Coronavirus Update new covid-19 cases positive in purvanchal district ballia sonbhadra dist varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

गाजीपुर में मिले चार कोरोना से संक्रमित
गाजीपुर जिले में भी गुरुवार को चार कोरोना मरीजों के मिलने की सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने की है। गाजीपुर में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 97 हो चुकी है। इनमें से अब तक 30 लोग ठीक होकर घर वापस आ चुके हैं। जबकि 67 प्रवासी अब भी एक्टिव हैं। इनका इलाज वाराणसी, जौनपुर और मुहम्मदाबाद में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed