फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Coronavirus in up eight new covid 19 positive cases have been reported in one family in sonbhadra

मुंबई से लौटे परिवार के साथ आया कोरोना, एक ही घर में आठ लोग मिले पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2020 02:55 PM IST
सार

  • सोमवार को एक ही परिवार के आठ लोग मिले कोरोना वायरस से संक्रमित।
  • जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 22, तीन लोग हुए स्वस्थ।
  • परिवार के लोग संक्रमित मिलने के बाद गांव को किया गया सील, संपर्क में आए लोगों के लिए जा रहे सैंपल।

विज्ञापन
Coronavirus in up eight new covid 19 positive cases have been reported in one family in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र के मारकुंडी गांव में 29 मई को मुंबई से आए एक परिवार के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की। सीएमओ ने बताया कि सभी को मधुपुर में 30 बेड के कोविड केयर सेंटर लेवल-1 में इलाज के लिए रखा गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। 

विज्ञापन


 सीएमओ के मुताबिक सोमवार को 148 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें मारकुंडी गांव के एक ही परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पाजिटिव तथा अन्य की निगेटिव है। संक्रमितों में 48 वर्षीय व्यक्ति, उसकी मां (60), पत्नी (44), दो बेटियां और तीन पुत्र शामिल हैं। बताया कि इन लोगों का 31 मई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


उस दौरान सभी को घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया था। उधर, आठ लोगों के संक्रमित मिलने की जानकारी होते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मारकुंडी गांव को सील कर बैरिकेडिंग का काम शुरू करा दिया। गांव में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed