{"_id":"5f0c0356373034006b19456b","slug":"coronavirus-in-up-corona-positive-patient-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना से शिक्षक की मौत, 30 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित की संख्या 888 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना से शिक्षक की मौत, 30 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित की संख्या 888 हुई
Mon, 13 Jul 2020 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना से सोमवार को एक निजी विद्यालय के शिक्षक की मौत हो गई जबकि तीस नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 28 पहुंच गया है। इधर नये मरीजों में कपड़ा व्यवसायी, छात्र, डॉक्टर, महिला आदि की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 888 हो गई है जबकि 408 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को बीएचयू से कुल 796 लोगों की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि गणेशधाम कालोनी सिद्धार्थ संतुष्टि अपार्टमेंट निवासी 38 वर्षीय निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हुई है। कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के साथ ही वह डायबिटीज और हाईपरटेंशन से ग्रसित थे।
विज्ञापन
इसके अलावा सिगरा में 40 वर्षीय महिला, माधोपुर में दो छात्र, चेतगंज लोहामंडी में 29 वर्षीय मोटर पार्टस विक्रेता, चौक के सट्टी चौराहा निवासी 60 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, एक युवक, महिला के साथ ही जंसा बाजार, रामनगर, गोलघर कचहरी निवासी 53वर्षीय, अंधरापुल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा महमूरगंज के रानीपुर में युवक, गंगापुर में 56 वर्षीय, हिरामनपुर, कोहिनूर बिल्डिंग, तेलियानाला, लहंगपुरा में छात्र, चौबेपुर में महिला, अंबाला में काम करने वाले लंका के माधोपुर निवासी युवक के साथ ही लंका, सिगरा, भेलूपुर में छात्र, महिला के अलावा सिगरा महमूरगंज में 55 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
सीएमओ ने बताया कि दीनदयाल में पांच और इएसआई में भर्ती नौ मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया। इसके साथ ही कुल संक्रमित 888 में 28 की मौत, 452 डिस्चार्ज के बाद 408 मरीज आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
रेड जोन में 211 हॉट स्पाट
सोमवार को नए मरीज मिलने के बाद 15 हाट स्पाट बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि कुल 415 हाट स्पाट में 211 रेड जोन में आ गए हैं। इसके अलावा 153 ग्रीन जोन और 51 आरेंज जोन में हैं।

तीन रेल कर्मी संक्रमित, दो दिन बन्द रहेगा डीआरएम ऑफिस
पूर्वोतर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा में कार्यरत तीन कर्मियों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया। इसके साथ ही अब तक संक्रमित होने वाले कर्मचारियों की संख्या चार हो गई है। इसको देखते हुए डीआरएम आफिस मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगा। अब कोविड गाइड लाइन के अनुसार सेनेटाइजेशन के बाद बृहस्पतिवार को आफिस खोला जाएगा।
बताया कि नए संक्रमित मिले तीन कर्मचारियों की सैम्पलिंग गत शनिवार को कराई गई थी। इस दौरान 14 कर्मचारियों में 11 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। परिचालन विभाग में सेफ्टी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रेलकर्मी में संक्रमण की पुष्टि के बाद साथी कर्मचारियों का भी परीक्षण कराया गया था।
सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद पूर्वोतर रेलवे श्रमिक संघ व एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने डीआरएम को पत्र लिखकर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है । अन्य रेलकर्मियों ने भी कहा कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय के कर्मचारी एवं परिवार में इसे लेकर काफी डर का माहौल है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया की संक्रमण से बचाव को लेकर दो दिन ऑफिस बन्द रहेगा लेकिन कंट्रोल रूम के ऑन ड्यूटी स्टाफ को अनुमति रहेगी।