बड़ा फैसला: बैंक कर्मचारियों की भी होगी कोरोना वायरस की जांच, लिए जाएंगे सैंपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व कर्मचारी भी तेजी से कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब बैंक कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं है। जौनपुर जिला प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व कर्मचारियों के बाद अब बैंककर्मियों की भी कोरोना जांच कराने का फैसला लिया है।
बैंककर्मियों को संबंधित ब्लॉक पीएचसी और सीएचसी पर संपर्क कर जल्दी सैंपल देकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी है।
इसमें ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर और बाहर से आए प्रवासी हैं। यह राशि निकालने के लिए बैंकों में लगातार भीड़ उमड़ रही है। बाहर से आए प्रवासी भी लेन-देन के लिए बैंकों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बैंककर्मियों के संपर्क में आ रहे हैं।
इसको देखते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी बैंक कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में डीएम ने लीड बैंक अधिकारी को पत्र भी भेजा है। डीएम ने बताया कि बैंकों में भीड़ ज्यादा लग रही है। ऐसे में यहां के कर्मचारी भी रिस्क जोन में हैं। अगर किसी मे संक्रमण हुआ तो कइयों तक पहुंच सकता है। इसलिए एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।
जिले में कोरोना :
जौनपुर जिले में सोमवार को कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले। एक मरीज शहर के बोदकरपुर मोहल्ले का है, जबकि दूसरा खुटहन के मेढ़ा गांव का निवासी है। देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 733 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 192 हैं, वहीं नौ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।