{"_id":"5f2f9520a7a7322b663c3563","slug":"corona-patient-run-away-from-bhu-covid-ward-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीएचयू कोविड वार्ड से फरार हुआ मरीज, लापरवाही ने लोगों की जान आफत में डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीएचयू कोविड वार्ड से फरार हुआ मरीज, लापरवाही ने लोगों की जान आफत में डाली
Sun, 09 Aug 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात रोहतास निवासी मरीज(20) अस्पताल में लापरवाही से परेशान होकर कहीं निकल पड़ा।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को हुई तो आनन-फानन में पहले तो चौथे, छठे मंजिल पर मरीज को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो ओपी राय ने बताया कि मरीज अस्पताल से निकलकर कैसे भागा इस बारे में जानकारी की जा रही है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले में इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि बीएचयू कोविड वार्ड से मरीज के भागने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया, लेकिन वहां किसी ने शिकायत नहीं की। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर को युवक को अस्पताल कर्मचारियों ने ट्रामा सेंटर से लाकर भर्ती कराया था।
जहां भर्ती होने के बाद युवक खुद को असुरक्षित महसूस कर डॉक्टरों और कर्मचारियों से घर भेजने की मांग करता रहा। बावजूद इसके वहां मौजूद किसी कर्मचारियों ने उसकी बातों पर गौर नहीं किया। इस कारण देर रात मौका मिलते ही युवक भाग गया।