आज वाराणसी में रहेंगे सीएम योगी: PM के स्वागत में किया ट्वीट, 'आज काशी पधार रहे प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन'
पीएम मोदी के वाराणसी आने से पहले शनिवार सुबह सीएम योगी ने ट्वीट करके पीएम के काशी आगमन पर अभिनंनद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ने ट्वीट में लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' उत्तर एवं दक्षिण भारत के दर्शन, संस्कृति व साहित्य की गौरवशाली विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के अनुरूप समृद्ध करेगा। आज पावन काशी में पधार रहे प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' उत्तर एवं दक्षिण भारत के दर्शन, संस्कृति व साहित्य की गौरवशाली विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के अनुरूप समृद्ध करेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
आज पावन काशी में पधार रहे प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन! — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 19, 2022
बता दें कि तमिल संगमम का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड तक जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे।