मल्हनी में जनसभा को संबोधित कर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभी सीट पर उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित कर शाम में बनारस पहुंच गए। करीब पांच बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन पहुंचा। उसके बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
सर्किट हाउस में वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वाराणसी के डीएम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। विश्वविख्यात देव दीपावली के स्वरूप पर भी इस दौरान निर्णय लिया जाएगा।
जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के बीच देव दीपावली के आयोजन पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लेगा। अनुमति मिली तो पूर्व की तरह उत्सव मनाया जाएगा, नहीं तो भीड़ को नियंत्रित कर परंपरा का निर्वहन होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की बात कही। साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था।
इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे लिए हमारा देश ही पूरा परिवार है। लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए उनका परिवार उनका देश है। इससे आगे उन्हें कुछ नजर नहीं आता। मुख्यमंत्री ने कहा कि छद्म वेश में नाम, पहचान छिपाकर बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले नहीं सुधरे तो रामनाम सत्य की यात्रा के लिए तैयार रहें।