{"_id":"5fe083928ebc3e3b6b555efa","slug":"cm-yogi-adityanath-reach-varanasi-after-mau-visit-review-of-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, रैन बसेरों का निरीक्षण कर वाराणसी से रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, रैन बसेरों का निरीक्षण कर वाराणसी से रवाना
Mon, 21 Dec 2020 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ दरबार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ दौरे के बाद सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद सीएम काशी विश्वनाथ जी का आशीर्वाद लेने बाबा दरबार पहुंचे। शाम 7.11 बजे बाबा दरबार में सप्तऋषि आरति के चलते बाहर से ही दर्शन सीएम ने दर्शन किया। काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के कार्यों की प्रगति का भी सीएम ने जायजा लिया। इसके बाद 7.19 बजे शहर भ्रमण के लिए निकले, 8:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रात में टाउनहाल स्थित रैन बसेरा पहुंचे। यहां रैन बसेरे में ठहरे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद कई अन्य जगहों पर रुक कर रैन बसेरों का हाल जाना। सीएम ने अधिकारियों से समय पर सारी व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया। पंचायत चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े पांच घंटे के प्रवास पर वाराणसी पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने मऊ में जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर दिनभर प्रशासन जुटा रहा। वहीं रैन बसेरों के निरीक्षण को देखते हुए दिनभर व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने का काम चलता रहा। रैन बसेरों के सामने अलाव जलवाने के अलावा कंबल, बिस्तर, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएम के दौरे को देखते हुए सभी रैन बसेरोें पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद थी। कुछ ही रैन बसेरों का जायजा लेने के बाद सीएम 8:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे तो सभी आलाधिकारियों ने राहत की सांस ली।