फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chlorine leak in Bhelupur Water Institute in varanasi many people stunned

वाराणसीः भेलूपुर स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस लीक, पांच बेहोश, मची अफरातफरी

Mon, 06 Jul 2020 08:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Chlorine leak in Bhelupur Water Institute in varanasi many people stunned
वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में हुए गैस रिसाव के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर वृद्ध को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के भेलूपुर स्थित जल संस्थान में शाम करीब सवा सात बजे क्लोरीन गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। गैस के प्रभाव से करीब तीन सौ मीटर दायरे में लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी। जलकल के एक जेई और चार स्थानीय लोग बेहोश भी हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के जवानों ने सोडा मिलाकर पानी का छिड़काव किया, तब जाकर क्लोरीन गैस का प्रभाव कम हुआ। दो घंटे मशक्कत के बाद रात करीब 9.15 बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया। बेहोश होने वालों में जल संस्थान के जेई आशुतोष के अलावा स्थानीय लोगों में लक्ष्मण सोनकर, भरत सोनकर, नारायण सोनकर और शहनाई वादक कैलाश प्रसन्ना शामिल हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार, जल संस्थान के स्क्रैप में रखा क्लोरीन का सिलेंडर लीक हो गया। इसमें 2 से 3 किलो गैस थी। यह गैस लगभग 100 मीटर के दायरे में फैल गई। तत्काल मौके पर पहुंचकर जलकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेटिंग मशीनों व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से गैस को न्यूट्रलाइज करा दिया। कोई दुर्घटना, घायल या बेहोश नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed