फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cbse Board 10th class Result declared today Priyanshu Singh of Varanasi got 99.8 percent marks

CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का परिणाम, वाराणसी के प्रियांशु सिंह को मिले 99.8 फीसदी अंक

Tue, 03 Aug 2021 01:07 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 01:07 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी में सनबीम एकेडमी के प्रियांशु सिंह को 99.8 फीसदी अंक मिले हैं। जो अभी तक सर्वाधिक हैं। 
 

विज्ञापन
Cbse Board 10th class Result declared today Priyanshu Singh of Varanasi got 99.8 percent marks
प्रियांशु सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का परिणाम जारी कर दिया। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी में सनबीम एकेडमी के प्रियांशु सिंह को 99.8 फीसदी अंक मिले हैं। जो अभी तक सर्वाधिक हैं। प्रियांशु को पांच विषयों में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों के छात्र सुबह से ही रिजल्ट जारी होने की आस लगाए बैठे थे। दोपहर 12 बजे परिणाम घोषित होते ही रिजल्ट देखने की होड़ लग गई। कुछ छात्रों का इंटरनेट की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग कर परिणाम डाउनलोड करने में जुट गए हैं। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि जिले में 153 स्कूल हैं। 20 हजार एक सौ विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था।  

नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट
बता दें कि कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को रद किया गया था। इसके बाद आंतरिक मूल्यांकन और सीबीएसई द्वारा तैयार रिजल्ट फॉर्मूले के आधार पर 10वीं के छात्रों की मार्किंग की गई है। ऐसे में इस बार न तो कोई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और न ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं के टॉपर की घोषणा करेगा।

यहां देख सकते हैं दसवीं का परिणाम

विद्यार्थी कक्षा 10वीं का परिणाम विभिन्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स की सूची नीचे दी गई है।
cbseresults.nic.in 2021
cbse.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed